बलरामपुर -“मिशन शक्ति” अभियान के तहत परिवार परामर्श केंद्र बलरामपुर में 02 पारिवारिक विवाद का हुआ सफल निस्तारण किया गया।
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में, *मिशन शक्ति 5.0* के तहत *पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित परिवार परामर्श केंद्र* में पारिवारिक विवाद संबंधी पत्रावलियों पर बैठक आयोजित की गई।
परिवार परामर्श केंद्र की बैठक में विचारार्थ प्रस्तुत मामलों में सक्रिय मध्यस्थता से *पति-पत्नी एवं परिजनों के मध्य आपसी सुलह एवं समझौता* कराकर *02 पारिवारिक विवाद का हुआ सफल निस्तारण* किया गया। दोनों पक्षों ने आपसी मतभेद समाप्त करते हुए यह सहमति व्यक्त की कि अब वे सौहार्दपूर्ण वातावरण में प्रेमपूर्वक एक साथ जीवन यापन करेंगे। परामर्शदाताओं द्वारा दोनों पक्षों को यह सलाह दी गई कि वे अपने बड़ों का सम्मान करें एवं जीवन की नई शुरुआत परस्पर समझ और सहयोग से करें।
पारिवारिक विवाद निस्तारण में परामर्शदाता देवतादीन दूबे , अरुण कुमार यादव , वन्दना मिश्रा व थाना प्रभारी पूनम यादव, महिला आरक्षी मनीषा वर्मा, पूजा व हेमा भारतीय का विशेष योगदान रहा।
निस्तारित पत्रावलियों में काले यादव बनाम संदीप निवासी थाना कोo देहात बलरामपुर, शबीना खातून बनाम मोo वकील निवासी थाना पचपेड़वा बलरामपुर।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know