उतरौला बलरामपुर- होली और रमजान जैसे पवित्र त्योहारों को देख ते हुए नगर में स्वच्छता और पेयजल की व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए दिन-रात कार्य कर रहे सफाई कर्मचारियों और जल कल विभाग के कर्मियों को आदर्श नगर पालिका परिषद उतरौला के द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष सविता गुप्ता तथा अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप चन्द गुप्ता ने सभी कर्मचारियों को अंग वस्त्र और मिठाई देकर उनके कार्यों की सराहना की।
नगर में त्योहारों के दौरान स्वच्छता और पेयजल की व्यवस्था बनाए रखना एक बड़ी जिम्मेदारी होती है। इसे ध्यान में रखते हुए सफाई कर्मचारी और जलकल विभाग के कर्मी लगातार अपने कर्तव्यों का निर्वाहन कर रहे हैं, ताकि नगर वासियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो सके। इसी समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए नगर पालि का परिषद के द्वारा उनका उत्साह वर्धन किया गया।इस अवसर पर सफाई इंचार्ज अमित कुमार, सफाई नायक कमलेश, शत्रो हन और रोहित कुमार तथा पेयजल प्रभारी अशोक कुमार को अंग वस्त्र देकर विशेष रूप से उन्हें भी सम्मानित किया गया। इसके साथ ही नगर के अन्य सफा ई कर्मचारियों को भी अंग वस्त्र और मिठाई भेंट कर उन्हें भी बधाई दी गई, और उनके कार्यों की प्रशंसा भी की गई।सम्मान प्राप्त कर कर्मचारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि नगर पालिका के द्वारा दिया गया, यह सम्मान उनके लिए प्रेरणा स्रोत है। इससे उन्हें भविष्य में भी और अधिक लगन और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष सविता गुप्ता ने कहा कि नगर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाए रखने में सफाई कर्म चारियों और जलकल विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।विशेष रूप से त्योहारों के समय जब लोगों की आवाजाही और गति विधियां बढ़ जाती हैं, तब इन कर्मियों की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि नगर के सभी कर्मचारी पूरी मेहनत और निष्ठा के साथ कार्य कर रहे हैं, जिसके कारण नगर में स्वच्छता और पेयजल व्यवस्था सुचारु रूप से बनी हुई है।वहीं पर अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप चन्द गुप्ता ने कहा कि नगर पालिका परिषद अपने कर्मचा रियों के कार्यों का हमेशा सम्मान करती है। उन्होंने यह भी कहा कि होली और रमजान जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों के दौरान नगर वासियों को स्वच्छ वातावरण और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना भी एक प्राथमिकता है। इसके लिए सभी कर्म चारी दिन-रात मेहनत कर रहे हैं, जो सराह नीय कार्य है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे कर्मियों का सम्मान करना आवश्यक है ताकि उनका मनोबल बढ़े और वे आगे भी इसी समर्पण के साथ कार्य भी करते रहें।इस कार्यक्रम के दौरान उप स्थित लोगों ने भी सफाई और जलकल कर्मियों के कार्यों की सराहना की और उन्हें नगर की स्वच्छता व्यवस्था का आधार स्तम्भ बताया। इस सम्मान समारोह ने कर्मचारियों के बीच उत्साह का माहौल पैदा किया गया है, और उन्हें अपने कर्तव्यों के प्रति और अधिक प्रेरित भी किया गया। इसअवसर पर नगर पालिका परिषद उतरौला के समस्त कर्मचारियों तथा वार्ड सभासद भी मौजूद रहे।

               हिन्दी संवाद न्यूज से
              असगर अली की खबर
                उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने