बलरामपुर- जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया है कि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की माननीय सदस्या श्रीमती जनक नंदिनी दिनांक 9 मार्च को जनपद बलरामपुर के भ्रमण पर रहेंगी। इस दौरान वे महिलाओं से संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु महिला जनसुनवाई करेंगी तथा विभिन्न संस्थानों का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगी। 
माननीया सदस्या प्रातः 09:00 बजे सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। इसके पश्चात वे जिला चिकित्सालय स्थित वन स्टॉप सेंटर तथा जिला कारागार में महिला बंदीगृह का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगी।
इसके बाद पूर्वाह्न 11:30 बजे विकास खंड कार्यालय गैसड़ी के सभागार में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें महिलाएं अपनी समस्याएं एवं शिकायतें सीधे राज्य महिला आयोग की सदस्या के समक्ष प्रस्तुत कर सकेंगी।
भ्रमण के दौरान माननीया सदस्या द्वारा महिला अस्पताल, CHC/PHC में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की जाएगी। साथ ही कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का निरीक्षण कर छात्राओं की शिक्षा एवं सुविधाओं का जायजा लिया जाएगा।
इसके अतिरिक्त गैसड़ी में आयोजित आंगनबाड़ी केंद्र के ‘गोद भराई’ एवं ‘अन्नप्राशन’ कार्यक्रम में भी सहभागिता करते हुए महिला एवं बाल विकास से संबंधित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने