तैलिक समाज का होली मिलन समारोह शुक्रवार को मोहम्मदी स्थित सेलिब्रेशन मैरिज लान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अमृतलाल साहू पूर्व अपर जिला मजिस्ट्रेट मौजूद रहे। मोहम्मदी के सेलिब्रेशन मैरिज लान मे तैलिक समाज का होली मिलन समारोह बड़े ही धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम मेधावी छात्र-छात्रा का सम्मान कार्यक्रम मुख्य रूप से आयोजित किए गए। कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि पूर्व अपर जिला जज अमृतलाल साहू ने कहा कि युवाओं का जोश ही समाज को आगे बढ़ा सकता है। इसलिए युवाओं से आग्रह करता हूं कि वह बढ़ चढ़कर आगे आएं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डा डीसी गुप्ता प्रांतीय अध्यक्ष अखिल भारतीय तेली साहू संगठन, बबिता साहू पूर्व आईपीएस,श्रीपाल राठौर का. प्रदेश अध्यक्ष भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा, साहबलाल राठौर, महेन्द्र राठौर, राहुल राठौर, राजीव राठौर, सुधीर राठौर व संजय राठौर, शिवम राठौर समेत सैकड़ों कि संख्या मे समाज के लोग मौजूद रहे ।  

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने