बबलू गर्ग ब्यूरो चीफ हिंदी संवाद न्यूज़ 
लोनी विधानसभा क्षेत्र में अंत्योदय के प्रणेता और एकात्म मानववाद के दर्शन को दुनिया के सामने रखने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को भाजपा जिलाध्यक्ष चैनपाल चौधरी की अध्यक्षता मे 'समर्पण दिवस' के रूप में बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया।
जिसमे मुख्य अतिथि के रुप मे गाजियाबाद की महापौर श्रीमती सुनीता दयाल और मुख्य वक्ता के रुप मे राम कुमार त्यागी जिला उपाध्यक्ष एंव भूमि विकास बैंक के चेयरमैन लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर रहे जिसमे मंच संचालन संजीव शर्मा कार्यक्रम सहसंयोजक ने किया जिस कार्यक्रम का शुभारंभ पं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि करके किया गया जिसकी प्रस्तावना जिलाध्यक्ष चैनपाल चौधरी ने रखते हुए सर्वसमाज से उनकी रचना गोदान पर बनी चलचित्र देखने और कार्यकर्ताओं से स्वेच्छा से समर्पण राशि संगठन को समर्पित करने की बात कही। जिसके बाद मुख्य वक्ता रामकुमार त्यागी ने एंकात्म मानववाद का उल्लेख करते हुए पंडित के लक्ष्य अंत्योदय,पथ अंत्योदय, प्रण अंत्योदय को सार मानकर जीवन को राष्ट्रहित मे आहुत करने वाले दीनदयाल उपाध्याय को नमन किया वही पर लोनी के मान्य विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने अपने वक्तव्य मे कहा कि भाजपा को दुनिया की सबसे बडी पार्टी बनने का श्रेय हमारी पार्टी के संस्थापक रहे पंडित को जाता है जिन्होंने संघ मे वरिष्ठ प्रचारक रहकर पूरे देश मे भ्रमण करके संगठन को मजबूत किया और अपने प्राणो का भी बलिदान कर दिया आज उनके सपने साकार करने का काम  देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया हैं और आज विपक्ष और देश विरोधी ताकते राष्ट्रवादी समाज को जातिवाद के नाम पर भडकाने और लडाने का काम कर रहे है जिनके मंसूबों को सफल नहीं होने देगे।
जिसके बाद मुख्य अतिथि गाजियाबाद की महापौर सुनीता दयाल ने अपना उद्बोधन देते हुए कहा आज हम जिस विशाल वट वृक्ष की छाया मे हैं हमे ये याद रखना चाहिए कि इस संगठन के लिए हमारे अनेकों महापुरुषों के कितने बलिदान दिए हमारे संगठन का मूल सिध्दांत "वसुधैव कुटुम्बकम" रहा हैं जिसका उल्लेख करते हुए एक घटना का भी उल्लेख किया कि चुनाव जीतने के लिए पंडित ने जातिवाद के नाम पर राजनीति करने से इनकार कर दिया था और साम्यवाद, पूंजीवाद का विरोध करके मानववाद को सर्वोच्च बताया।
इस कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से जिला महामंत्री नावेन्द्र गौण ,जितेन्द्र चितौड़ा,जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र चौधरी,जिलामंत्री सुदेश भारद्वाज, आकाश गौतम, मण्डल अध्यक्ष संतोष मिश्रा,जितेन्द्र गुप्ता, अश्विनी कुमार,नीरज चौधरी व सभासदगण,सतेंद्र बंसल,कृष्ण बंसल,विनिता सिंह एंव नितिन मित्तल,ओमप्रकाश तिवारी,देवेंद्र डायमंड, सुभाष कसाना,अमरेश चौधरी,एड ललिता चौधरी,उषा सिंह, गीता कौशिक,साधना शर्मा,अपराजिता सिंह,मंजू गुप्ता, मंजू तोमर,विजय मिश्रा,कृष्ण कुमार तिवारी,विपिन कसाना, रविंन्द्र पंवार, सुरेश पाल प्रशांत झा,दिनेश डेढ़ा,नितिन गुप्ता, निवासी पटवा,सचिन चौधरी,प्रणव त्यागी, करन ग्रोवर,विपिन मावी,आदि सैकड़ो पधाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहेl

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने