_स्वेटर वितरण कार्यक्रम का हुआ समापन_ 

 सरूपगंज : श्री गणेश युवा सेवा संगठन द्वारा स्वेटर वितरण कार्यक्रम के तहत 'खुशियाँ बाँटें मिशन' के चलते राजकीय प्राथमिक विद्यालय बूटा पीपला काला महादेव खेड़ा में 30 बच्चों को स्वेटर वितरण किए संगठन के अध्यक्ष रणजीत जीनगर ने बताया कि इस कार्यक्रम के अतिथि जोगाराम गरासिया के द्वारा स्वेटर वितरण करवाए 
वहीं श्री गणेश युवा सेवा संगठन सिरोही द्वारा खुशियाँ बाँटें मिशन के तहत 
नौ विद्यालय में 402 स्वेटर वितरण किए जिसमें राजकीय प्राथमिक विद्यालय जांबेजी वासा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय सोसलाई मांडवाड़ा देव, राजकीय प्राथमिक विद्यालय जोड़फली पीपेला, राजकीय प्राथमिक विद्यालय सरगामाता उड़वारियां, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बोरऊमरी मांडवाड़ा देव, राजकीय प्राथमिक विद्यालय कम्बोई वासा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय ढाकेला वासा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय गाड़ो का ढाक सनवाड़ा आर,राजकीय प्राथमिक विद्यालय बूटा पीपला काला महादेव खेड़ा में बाटे गए।
वह खुशियाँ बाँटें मिशन के कार्यकम की शुरुआत श्री 1008  डॉक्टर संतोष कंवर बाईसा राम द्वारा बाली द्वारा की गईं एवं उनके सान्निध्य में जल सेवा, स्वेटर वितरण, गौ सेवा के कार्यक्रम किए जा रहे है वही बाईसा द्वारा संगठन की ओर से सभी भामाशाह का आभार व्यक्त किया गया। 
विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने संगठन का धन्यवाद ज्ञापित किया इस मौके पर मय स्टाफ शांति देवी, इंद्रा खत्री एवं संगठन सदस्य जितेंद्र बासफोड, दीपक कलावत, महेंद्र चौधरी,प्रिंस प्रजापत,कुमुद,आकाश,अविनाश, तन्मय, मुकेश बंजारा,कृष्णा जीनगर,श्रवण, दिव्यांश,उदय एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने