उप मुख्यमंत्री व नेता सदन विधान परिषद् श्री केशव प्रसाद मौर्य  की अध्यक्षता में हुई 

विधान मण्डल क्षेत्र विकास निधि, दिशा निर्देश समिति की बैठक ।



लखनऊ: 18 फरवरी 2026 


उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व नेता सदन, विधान परिषद् श्री केशव प्रसाद मौर्य  की अध्यक्षता में  बुधवार को   विधान मण्डल क्षेत्र विकास निधि ( विधायक निधि) दिशा निर्देश समिति की बैठक   विधान परिषद के कक्ष संख्या -77 मे सम्पन्न हुयी

 इस समिति का उद्देश्य  विधान मण्डल  क्षेत्र विकास निधि  से संबंधित कार्यों के क्रियान्वयन में आ रही व्यावहारिक समस्याओं का समाधान, प्रक्रियाओं का सरलीकरण तथा विकास कार्यों की गुणवत्ता एवं गति सुनिश्चित करना है। उप मुख्यमन्त्री ने कहा कि निधि का सही व पारदर्शिता के साथ सदुपयोग हो,जरूरी है कि निधि का उपयोग निर्धारित गाइड लाइन  के अनुरूप  हो

समिति को प्राप्त होने वाले  प्रस्तावो का  परीक्षण

करते हुये  नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।कहा कि कोई प्रकरण लम्बित हो, उनका अतिशीघ्र निस्तारण किया जाए। 

श्री केशव प्रसाद मौर्य ने सम्बन्धित अधिकारियों को  निर्देश देते हुये कहा कि सरकार सदन के प्रति जवाबदेह है। श्री केशव प्रसाद मौर्य  ने कहा कि  इस निधि के माध्यम से जनोपयोगी कार्यो का लाभ आम जनता तक पहुंचता है।  इसकी कार्यप्रणाली को और अधिक पारदर्शी, उत्तरदायी तथा परिणामोन्मुखी बनाना सरकार की  उच्च प्राथमिकता है।कहा कि  समिति विधायक निधि योजना के  प्रस्तावो  की समीक्षा कर आवश्यक संशोधन एवं सुझाव देगी, जिससे धनराशि का उपयोग समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं जनहितकारी कार्यों में सुनिश्चित हो सके।  समिति के सुझावों से प्रदेश में आधारभूत ढांचे का विकास और तेज होगा और सबका साथ- सबका विकास - सबका विश्वास  व सबका प्रयास की  सरकार की भावना को और अधिक मजबूती मिलेगी। प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि प्रत्येक क्षेत्र में संतुलित विकास हो और जनता को योजनाओं का सीधा लाभ प्राप्त हो।


इस बैठक में   विधान परिषद के सदस्यगण  व ग्राम्य विकास विभाग के उच्चाधिकारी  मौजूद रहे

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने