उतरौला बलरामपुर- विकास खण्ड गैडास बुजुर्ग अन्तर्गत ग्राम पंचायत इटई रामपुर में जमीनी विवाद का हल ढूढ़ने के लिए पीड़ित परिवार ने राजस्व कर्मी व अधिकारियों के दफ्तर का चक्कर काट रहा है। इस सम्बन्ध में पीड़ित ने दो बार समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र भी दे चुका है। पीड़ित फतेह मोहम्मद ने बता या कि हदबरारी दायर कर भूमि की पैमाइश के लिए निर्धारित शुल्क जमा भी किया। पांच माह पूर्व उपजिला धिकारी ने राजस्व निरीक्षक को सीमांकन करने का आदेश दिया था। इसके बावजूद भी कोई राजस्व कर्मी गांव तक नहीं पहुंच सका। ग्राम पंचायत इटई राम पुर के ग्राम पन्नाहवा के  निवासी फतेह मोहम्मद पुत्र करीमुल्ला का आरोप है कि गांव में स्थित उसके विभिन्न गाटे का विवाद होने के कारण कृषि बंटवारे का वाद आयोजित किया गया था। वाद का निस्तारण विगत वर्ष 6 सितम्बर को उपजिला धिकारी के न्यायालय से गुण दोष के आधार पर किया जा चुका है। पीड़ित के द्वारा बटवारा आदेश के अनुसार पैमा इश प्रार्थना पत्र दे चुका हूं। किन्तु हल्का लेख पाल व कानूनगो के उदासीन चलने की वजह से न्यायालय के आदेश का अनुपालन नहीं किया जा रहा है। जिसके चलते पीड़ित तहसील का चक्कर काट रहा है। पीड़ित का कहना है, कि उपजिला धिकारी के आदेश के बाद भी कई बार वे राजस्व निरीक्षक से मिल चुके हैं। लेकिन राजस्व निरीक्षक इस मामले को टाल मटोल कर रहे हैं।

            हिन्दी संवाद न्यूज से
           असगर अली की खबर
            उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने