उतरौला बलरामपुर- विकास खण्ड उतरौला अन्तर्गत ग्राम पंचायत महुवा धनी में पचासों लाख रुपए की लागत से निर्माणाधीन प्राथमि क स्वास्थ्य केन्द्र के खिड़की,दरवाजे गायब हो गए है। निर्माणअधूरा छोड़कर कार्यदाई संस्था के लोग गायब हो गई है। जगह जगह दीवार के टूटे प्लास्टर टूटी दीवारो से गांव वाले इस सरकारी भवन में भूसा रखने का काम कर रहे हैं।शासन ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाउपलब्ध कराने के लिए दस वर्ष पूर्व तहसील क्षेत्र केग्राम पंचायत महुआ धनी में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के निर्माण की मंजूरी दे दी थी। इस पर विभाग ने सी एण्ड डीसीविभाग ने निर्माण शुरू करदिया था। कार्यदाई संस्था ने भवन का निर्माण करके उसमें खिड़की दरवाजे भी लगा दिए गए थे। लेकिन भवन में बिजली की वायरिंग,वाटर सप्ला ई पाइप के अलावा तमाम काम अधूरा छोड़ कर चले गए। काम अधूरा छोड़कर जाने का फायदा चोरों व ग्रामीणों ने खूब उठाया। चोरों ने भवन में लगी खिड़की व दरवाजे की दीवार को तोड़कर उठा ले गए। निर्माण कार्य बन्द होने से दीवार का कई भाग गिर गया है। केन्द्र के कमरों में भूसा रखने के साथ जानवरों को भी बांधे जाने का मामला दिखाई पड़ता हैस्वास्थ्य केन्द्र के चारों ओरचहार दीवारी होने पर इस केन्द्र पर कोई भी चौकी दार नहीं है। इससे केन्द्र का गेट खुला रहता है। इस केन्द्र पर आने जाने के लिए पक्की सड़क तक नहीं है।सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उतरौला के प्रभारी डाक्टर चन्द्र प्रकाश सिंह ने बताया कि भवन का निर्माण काफी वर्षों से अधूरा पड़ा हुआ है। केन्द्र के भवन निर्माण की जिम्मे दारी जिला मुख्यालय से होती है। विगत दिनोंइस केन्द्र के निरीक्षण में इस के अधूरे निर्माण की सूचना जिले पर भेज दी गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी से मोबाइल पर फोन करने से उन का मोबाइल बन्द था।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know