वरिष्ठ पत्रकार चौधरी मुकेश सिंह की खास रिपोर्ट 

** *जानकीपुरम सेक्टर जे में खेल मैदान का भूमि पूजन संपन्न*

**युवाओं को मिलेगा स्वस्थ भविष्य का आधार**
         *डॉक्टर नीरज बोरा*
 
क्षेत्रीय विधायक डॉ नीरज बोरा ने किया शुभारंभ जन

प्रतिनिधियों व स्थानीय नागरिकों की  रही व्यापक सहभागिता.

लखनऊ  172 विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जानकीपुरम सेक्टर जे में आज खेल मैदान के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया. क्षेत्रीय विधायक डॉ नीरज बोरा ने विधिवत भूमि पूजन कर खेल मैदान निर्माण कार्य का शुभारंभ किया. इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती राजकुमारी मौर्या एवं राजकुमार मौर्या विशेष रूप से उपस्थित रहे. भूमि पूजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय निवासियों की सहभागिता देखने को मिली.कार्यक्रम में जानकीपुरम समिति सेक्टर जे के सचिव अजय कुमार श्रीवास्तव एवं नवलेंदु झा, अमिताभ पांडे विष्णु पांडे ,अश्विनी कुमार वर्मा, राकेश सिंह ,एच एन पांडे वरिष्ठ, पत्रकार चौधरी मुकेश सिंह उपस्थित रहे.
 इस अवसर पर डॉक्टर नीरज बोरा ने कहा कि खेल मैदान केवल मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि स्वस्थ समाज और अनुशासित युवा पीढ़ी के निर्माण की आधारशिला होते हैं .
सरकार का उद्देश्य है कि हर क्षेत्र में युवाओं को खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं. उन्होंने आश्वासन दिया कि मैदान का निर्माण गुणवत्ता पूर्ण एवं समयबद्ध ढंग से पूरा कराया जाएगा.
 पार्षद जानकीपुरम श्रीमती राजकुमारी मौर्य ने कहा कि यह खेल मैदान क्षेत्र के बच्चों और युवाओं के लिए वरदान साबित होगा वहीं वरिष्ठ नागरिकों को सुबह-शाम टहलने के लिए सुरक्षित स्थान मिलेगा राजकुमारी मौर्य ने इसे क्षेत्रीय विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया. क्षेत्रीय निवासियों ने विधायक डॉ नीरज बोरा एवं क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती राजकुमारी मौर्य के साथ-साथ लखनऊ विकास प्राधिकरण के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा इस खेल मैदान की बहुत दिनों से आवश्यकता महसूस की जा रही थी जो आज सरकार होती दिख रही है.

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने