औरैया // जिले की सहार ब्लॉक की ग्राम पंचायत पिपरौली शिव बम्बा में सब्जी बाजार का हुआ शुभारंभ इस अवसर पर आसपास के ग्रामीण किसान और राहगीरों ने किफायती दरों पर सब्जियों की खरीदारी कर राहत की सांस ली ग्रामीण किसानों और राहगीरों के साथ साथ ग्रामीण महिलाओं ने भी सहूलियत के साथ सब्जियों की खरीदारी की सब्जी विक्रेताओं ने भी आलू, टमाटर, हरी मिर्च, अदरक गोभी आदि सब्जियों को सामान्य दरों पर उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाई आने जाने वाले किसानों और राहगीरों ने राजाराम न्यू मार्केट में सब्जी बाजार के लिए उचित और सुव्यवस्थित जगह का प्रबंध करने के लिए बाजार मालिक और सभी सहयोगियों की सराहना की और खुशी जताई इस दौरान बाजार मालिक राम रतन राजपूत के साथ सहयोगी जल सिंह राजपूत, मोहर सिंह राजपूत, देवेन्द्र सिंह राजपूत, डॉ मनोज कुमार, रोहित यादव, शामीन अली, दादा कुमार, आकाश कुमार, धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, धनपाल यादव, योगेन्द्र यादव, यदुनाथ सिंह यादव भगत जी, संजय कुशवाह, सुनील कुमार राजपूत, अंकुल राजपूत, शिव प्रेम राजपूत, सालिगराम राजपूत, आदेश यादव, प्रधान पद के प्रत्याशी अवनीश राजपूत, पंकज शर्मा एवं सेवानिवृत शिक्षक देशराज राजपूत आदि लोग उपस्थित रहे सभी ने शानदार सब्जी बाजार आयोजन की सराहना की।

रिपोर्ट :- जितेन्द्र कुमार हिन्दी संवाद न्यूज उत्तर प्रदेश 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने