नेशनल टीचर्स ओलम्पियाड में सी.एम.एस. शिक्षिका अव्वल

लखनऊ, 11 फरवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर एक्सटेंशन कैम्पस की शिक्षिका 

सुश्री नूपुर अग्रवाल ने स्टार नेशनल टीचर्स ओलम्पियाड में शानदार प्रदर्शन कर लखनऊ का 

गौरव बढ़ाया है। इस प्रतिष्ठित ओलम्पियाड में सुश्री नूपुर ने आॅल इण्डिया 5वीं रैंक अर्जित कर अपनी शिक्षण प्रतिभा का परचम लहराया है। यह जानकारी सी.एम.एस. के हेड, कम्युनिकेशन्स 

श्री ऋषि खन्ना ने दी है। श्री खन्ना ने बताया कि सामथ्र्य टीचर्स ट्रेनिंग एकेडमी आॅफ रिसर्च 

(एस.टी.टी.ए.आर.) के तत्वावधान में आयोजित इस ओलम्पियाड में देश भर के प्रतिष्ठित विद्यालयों के हजारों शिक्षकों ने प्रतिभाग किया, जिसमें सुश्री नूपुर ने सब्जेक्ट नाॅलेज, शिक्षण पद्धति, स्टूडेन्ट इंगेजमेन्ट, लर्निंग इन्वार्यनमेन्ट आदि विभिन्न मानकों में सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश के टाॅप 10 शिक्षकों ने जगह बनाई है। सुश्री नूपुर अग्रवाल की यह उपलब्धि शिक्षा के क्षेत्र में उनकी प्रतिबद्धता, दक्षता व विशेषज्ञता का प्रमाणित करने के साथ ही विद्यालय की अनूठी ‘ब्राडर एण्ड बोल्डर’ शिक्षण पद्धति की विशेषता को दर्शाती है। इस उपलब्धि हेतु सुश्री नूपुर को प्रशस्ति पत्र व अन्य आकर्षक उपहारों से सम्मानित किया गया। सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी ने सी.एम.एस. शिक्षिका को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

श्री खन्ना ने बताया कि सी.एम.एस. शिक्षकों की लगन व कर्तव्यनिष्ठा के बलबूते ही विद्यालय दिन प्रतिदिन नये कीर्तिमान गढ़ रहा है तथापि सी.एम.एस. शिक्षकों ने विद्यालय के 67 वर्षीय शैक्षिक सफर में कई आयाम स्थापित किए हैं जिस पर सिर्फ लखनऊवासियों को ही नहीं अपितु पूरे प्रदेश व देश को गर्व है। इन्हीं विद्वान शिक्षकों की बदौलत सी.एम.एस. अपने छात्रों को भौतिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक तीनों प्रकार की शिक्षा देकर उन्हें चुस्त एवं संतुलित व्यक्तित्व का धनी, मानव जाति के लिए ईश्वर का उपहार एवं टोटल क्वालिटी पर्सन बनाने के लिए प्रयत्नशील है।


Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने