बलरामपुर-  रविवार दिनांक 8 फरवरी को स्थानीय सरस्वती शिशु-विद्या मंदिर इंटर कॉलेज रमनापार्क बलरामपुर में वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद दद्दन मिश्र, कार्यक्रम अध्यक्ष पूज्य महंत राजकुमार दास जी महराज अधिकारी श्री राम बल्लभ कुंज अयोध्या, कार्यक्रम के मुख्य वक्ता गंगा सिंह,विशिष्ट अतिथि तुलसीपुर विधायक कैलाश शुक्ल, जिला पंचायत अध्यक्ष  प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी, नगर पालिका परिषद चैयरमैन डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरु, पूज्य महंत जय राम दास जी महराज श्री राम आश्रम अयोध्या, अखिल भारतीय अभिलेखागार प्रमुख राजेंद्र सिंह बघेल ,प्रदेश निरीक्षक रामजी सिंह संस्कृतिक बोध  परियोजना प्रमुख उत्तम मिश्र ,सहित तमाम अतिथिगण मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। इसके पश्चात विद्यालय के प्रधानाचार्य बृजेश नारायण सिंह ने आए हुए अतिथियों का परिचय कराया। कार्यक्रम की अगली श्रृंखला में विद्यालय के भैया /बहनों द्वारा विविध मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की कड़ी में बरसाने की छोरी, अंग्रेजी ड्रामा किंग लेयर, ओस की बूंदे ,रंगों का दरबार सजा है, भोला भंगिया पिला दे भर लोटा, ऑपरेशन सिंदूर, पृथ्वीराज की आंखें, जन्मे अवध में राम, यक्ष प्रश्न नाटक,नारी शक्ति पर आधारित प्रेरणादायक गीत, दुल्हन चली सहित कई मनमोहक प्रस्तुति की गयी। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता गंगा सिंह ने कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों को संबोधित करते हुए विद्या भारती की योजनाओं एवं लक्ष्यो को विस्तार से बताते हुए छात्रों द्वारा गीत, नाटक, ड्रामा की भूरि- भूरि प्रशंसा की। इसी क्रम में विद्यालय के प्रबंधक डॉ. सतीश सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए विद्यालय वृत्त को विस्तार से बताया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने सभा को संबोधित करते हुए छात्रों द्वारा प्रस्तुत किए गए विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रशंसा की। कार्यक्रम के अंत में अधिकारी श्री राम बल्लभ कुंज अयोध्या के पूज्य संत राजकुमार दास जी ने बच्चों के मनमोहक प्रस्तुति पर अपना आशीर्वाद प्रदान किया। इसके पश्चात बहनों द्वारा होली गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के सह प्रबंधक डॉ.दिव्य दर्शन तिवारी ने आए हुए सभी अतिथियों, समिति के पदाधिकारियों, आचार्य/आचार्या बहनो  के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर विद्यालय के समस्त आचार्यगण अभिभावकगण छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

           हिन्दी संवाद न्यूज से
            रिपोर्टर वी. संघर्ष
              बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने