औरैया // रबी विपणन वर्ष 2026-27 में न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के तहत गेहूं की सरकारी खरीद के लिए किसान पंजीकरण एक जनवरी 2026 से पोर्टल पर चालू है किसान www.fcs.up.gov.in पर अपना पंजीकरण करा सकेंगे अभी तक 27 किसानों ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है किसान पंजीकरण में फसल के लिए उपयोग की जाने वाली सभी जमीनों का विवरण देना होगा आधार कार्ड, राजस्व अभिलेखों का सही विवरण दर्ज किया जाना है इस बार किसानों को नामिनी का भी विकल्प दिया गया है किसान अपने निकट संबंधी को नॉमिनी भी बना सकते हैं ताकि किसान की अनुपस्थिति में आधार प्रमाणीकरण कर क्रय केंद्र पर नॉमिनी उपज को बिक्री कर सके किसान पंजीकरण में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर टोल फ्री नंबर 1800-1800-150 व मोबाइल नंबर 8564098657, 9919515204 पर संपर्क कर सकते हैं विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है पिछले साल से यह 160 रुपये ज्यादा है शासन स्तर से जारी क्रय नीति के अनुसार जनपद में 43 क्रय केंद्रों पर किसानों से गेहूं की खरीद 17 मार्च से शुरू होगी जिला विपणन अधिकारी बृजेश कुमार यादव ने बताया कि गेहूं खरीद के लिए पोर्टल शुरू हो गया है वहीं, केंद्रों पर भी तैयारी शुरू कर दी गई है।
रिपोर्ट :- जितेन्द्र कुमार हिन्दी संवाद न्यूज उत्तर प्रदेश
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know