बलरामपुर- एम एल के पी जी कॉलेज बलरामपुर में चल रहे पांच दिवसीय रोवर्स-रेंजर्स के प्रवेश/निपुण जांच शिविर के दूसरे दिन बुधवार को  स्काउटिंग के बुनियादी नियमों से परिचित कराया गया।
       महाविद्यालय प्राचार्य प्रो0 जे पी पाण्डेय के निर्देशन में चल रहे शिविर के दूसरे दिन कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम प्रार्थना सभा व ध्वजारोहण करके किया गया। जिला आयुक्त स्काउट-गाइड व प्रशिक्षक सिराजुल हक ने रोवर्स-रेंजर्स को स्काउटिंग के बुनियादी मूल्यों से परिचित कराया  तथा निपुण (Nipun) चरण में  कौशल मूल्यांकन किया। मुख्य नियंता प्रो0 वीणा सिंह ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह शिविर रोवर (लड़कों) और रेंजर (लड़कियों) को एक सुयोग्य और जागरूक नागरिक के रूप में विकसित करता है।  रोवर्स प्रभारी डॉ एस के त्रिपाठी ने सभी का स्वागत करते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। रेंजर्स प्रभारी डॉ वंदना सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया।
इस अवसर पर डॉ लवकुश पाण्डेय,डॉ भानु प्रताप सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

          हिन्दी संवाद न्यूज से
            रिपोर्टर वी. संघर्ष
               बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने