उतरौला बलरामपुर -नगर क्षेत्र सहित आस पास के ग्रामीण इलाकों में रसोई गैस की काला बाजारी और अवैध बिक्री थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालात यह हैं कि किराना की दुकानों से लेकर चाय-नाश्ते के ठेलों, ढाबों और होटलों तक घरेलू गैस सिलेंडरों की खुलेआम खरीद फरोख्त और दुरुपयोग किया जा रहा है। इसके चलते आम उपभोक्ताओं को न केवल समय पर गैस नहीं मिल पा रही है, बल्कि उन्हें निर्धारित मूल्य से भी अधिक धन चुकाना पड़ रहा है।
स्थानीय उपभोक्ताओं का कहना है कि कई दुकानों और तथा कथित सप्लायरों के द्वारा घरेलू सिलेंडर की ब्लैक में बिक्री की जा रही है। जरूरत मंद परिवारों से सिलेंडर उपलब्ध कराने के नाम पर मनमाना धन वसूला जा रहा है, जबकि वास्तविक उपभोक्ता गैस एजेंसियों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। सूत्रों के अनुसार गैस एजेंसी से निकलने वाले कई सिलेंडर सीधे बाजार में पहुंच जाते हैं, जहां इनकी ऊंचे दामों पर बिक्री होती है।सबसे गम्भीर बात यह है कि नियमों के अनुसार व्यावसायिक उपयोग के लिए होटल,ढाबे,चाय- नाश्ते के ठेले और अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को कमर्शियल गैस सिलेंडर का प्रयोगकरना अनिवार्य है। इसके बावजूद भी अधिकांश जगहों पर सस्ते होने के कारण घरेलू गैस सिलें डरों का ही इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे न केवल सरकारी नियमों का उल्लंघन हो रहा है, बल्कि गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के हक का गैस सिलेंडर भी छिना जा  रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति और भी चिन्ता जनक बताई जा रही है। गांवों में गैस की मांग अधिक होने के बावजूद आपूर्ति सीमित रहती है, वहीं दूसरी ओरघरेलू सिलेंडर व्यावसायिक हाथों में पहुंच जाने से वास्तविक उपभोक्ताओं को कई-कई दिन तक इंतजार करना पड़ता है। कई उपभोक्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत करने पर सम्बन्धित दुकानदार या सप्लायर उन्हें भविष्य में गैस न देने की धमकी देते हैं। जानकारों का मानना है कि यदि प्रशा सन आपूर्ति विभागऔर गैस एजेंसियां संयुक्त रूप से सख्त कार्यवाही करें, नियमित निरीक्षण हो और दोषियों पर जुर्माना व लाइसेंस निरस्तीकरण जैसी कार्यवाही की जाए, तभी इस समस्या पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। अब देखना यह है कि प्रशा सन इस गम्भीर समस्या पर कब तक संज्ञान लेता है,और आम जनता को रसोई गैस की काला बाजारी से कब राहत मिलती है।

            हिन्दी संवाद न्यूज से
           असगर अली की खबर
             उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने