उतरौला बलरामपुर - पीड़ित प्रार्थी हवलदार पुत्र यासीन निवासी ग्राम बड़हरा कोट गौरियन डीह थाना कोतवाली उतरौला जनपद बलरामपुर के द्वारा 02/02/26को एक प्रार्थना उपजिला धिकारी उतरौला अभय सिंह को देकर कहा कि प्रार्थी के जमीन का गाटा संख्या 52/0- 1110 हेo में स्थित है,जो कि सहखातेदार ने संक्रमणीय भूमिधर अभिलेख में दर्ज है। जिसमें विपक्षी मोहम्मद ऐनुल खान तहसीलदार भी सहखातेदार है,जो कि जबानी उक्त भूमि पर विपक्षी शमसुल्ला पुत्र कल्लू को 05 डिoभूमि दिए गए थे, और जबरदस्ती मोहम्मद ऐनुल खान के द्वारा विपक्षी का सहयोग करके 05डिo भूमि के अलावा प्रार्थी की भी 05 डिoभूमि अर्थात10डिoभूमि पर जबरदस्ती कब्जा कराकर उस पर निर्माण करा रहे हैं। जिससे प्रार्थी को अपने खेत आने जाने से रास्ता हमेशा के लिए बन्द हो जायेगा, विपक्षी शमसुल्ला पुत्र कल्लू उक्त घाटे में भी खातेदार न होने के कारण ऐसी दशा में बिना खातेदार के ही प्रार्थी की भूमि पर विपक्षी को जबरिया निर्माण कार्य करा रहे हैं। जिसे लेखपाल/राजस्व निरीक्षक व पुलिस बल के द्वारा रोकधारा जाना न्याय हित मे नितांत आवश्यक है।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know