उतरौला बलरामपुर- दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय विराट कुश्ती दंगल का प्रतियोगिता डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर चौराहे के पास बैजनाथ भट्ठे के पास आयोजित की गई। जिसमे दंगल प्रतियोगिता में जम्मू कश्मीर के नूरा पहल वान ने अपनी जीत हासिल की।वहीं पर सोनू पहलवान एवं साहिल पहलवान के बीच हुआ मुकाबला बराबर रहा। पहलवानों ने दाव पेंच को अपनाया। पहला मुकाबला जम्मू कश्मीर के नूरा पहलवान व अमित पहलवान के बीच हुआ। नूरा ने काला जंग दाव लगाकर अमित को चित कर अपना मुकाबला में जीत हासिल की, दूसरा मुकाबला सोनू पहलवान मेरठ व साहल पहलवान के बीच मुकाबला हुआ, जो कि दोनों पहलवान बराबर रहे। महिला में बलरामपुर के पहलवान रानी व दिल्ली के लाडो पहलवान के बीच हुआ जो कि काफी रोमांचक स्थिति में बना रहा। लेकिन अन्त में दोनों महिला पहलवानों की कुश्ती समय खत्म होने के कारण बराबर पर समाप्त हुई। दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय विराट कुश्ती दंगल प्रति योगिता का उद्घाटन लल्लन ठेकेदार के द्वारा किया गया। वहीं उनके साथ आयोजन कर रहे पहलवान राम प्रताप वर्मा एवं उनके सहयोगी के द्वारा इस विराट कुश्ती दंगल को देखने के लिए भारी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know