जलालपुर, अंबेडकर नगर।

कस्बे के पश्चिमी मोहल्ले में स्थित खुदाबख्श गली में सोमवार की शाम एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना सोमवार करीब तीन बजे की बताई जा रही है। मृतका की पहचान निर्मला देवी (21) के रूप में हुई है, जिनका विवाह लगभग एक वर्ष पूर्व हुआ था।


परिजनों के अनुसार शाम के समय जब काफी देर तक कमरे से कोई हलचल नहीं हुई तो सास उसे बुलाने गईं। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। इसकी जानकारी पति को दी गई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां महिला का शव फंदे से लटका मिला।


घटना की जानकारी होते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। बताया गया कि मृतका एक सप्ताह पूर्व ही मायके से ससुराल लौटी थी। दंपती को कोई संतान नहीं थी। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पति-पत्नी के बीच किसी तरह के विवाद की भी कोई सूचना सामने नहीं आई है।


मृतका के पति का नाम सोनू सोनी बताया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। मायके पक्ष को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि मायके वालों के आने के बाद पोस्टमार्टम समेत आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच जारी है।


Author

Jeevan_Prakash



Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने