“खेल, कला और संगीत के संग उम्र की सीमाएँ टूटीं — दिव्य आशीष योग संस्थान का सफल आयोजन”
लखनऊ –
दिव्य आशीष योग संस्थान द्वारा आयोजित 3rd Sports Athletic, Singing & Drawing Competition का भव्य एवं सफलतापूर्वक समापन हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस आयोजन ने खेल, कला और संगीत के माध्यम से सभी आयु वर्ग के प्रतिभागियों को एक साझा मंच प्रदान किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. संतोष जी, कोषाध्यक्ष – दिव्य आशीष योग संस्थान, उपाध्यक्ष श्री शिवम वर्मा जी, संरक्षिका – सुश्री लक्ष्मी देवी जी की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बनाया।
इस प्रतियोगिता के सफल संचालन में आयोजक टीम — श्री राज कनौजिया, श्री आयुष चौरसिया, सुश्री खुशी सोनकर, सुश्री पलक चौरसिया, सॉरी सर (उर्फ) आशुतोष शर्मा — तथा मैनेजमेंट टीम — महक, अर्पित, अंजली, विशाल, मानशी, स्वाति, नैन्शी, दिव्या त्रिपाठी जी, निधि, अर्जुन, सुजल, आयुष कुमार, आदित्य, एवं अक्षत सिंह जी — का उल्लेखनीय योगदान रहा।
इस आयोजन में लगभग 150 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनकी आयु 7 वर्ष से लेकर 70 वर्ष तक रही। बच्चों से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक, सभी ने अत्यंत उत्साह के साथ भाग लेकर अपने बचपन और रचनात्मकता को पुनः जीवंत किया।
दिव्य आशीष योग संस्थान की सचिव श्रीमती नेहा खरे का समाज के लिए संदेश
दिव्य आशीष योग संस्थान पिछले कई वर्षों से यह संदेश निरंतर देता आ रहा है कि —
“खुशियाँ, स्वास्थ्य और योग किसी एक उम्र तक सीमित नहीं होते। हर आयु वर्ग के लिए सक्रिय जीवन, रचनात्मक अभिव्यक्ति और सकारात्मक सोच समान रूप से आवश्यक है।”
संस्थान समाज में योग, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से स्वस्थ, आनंदमय और संतुलित जीवन को बढ़ावा देने के लिए सतत प्रयासरत है।

.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)

.jpeg)

एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know