लालगंज तृतीय के विकास का संकल्प: सोनू यादव की जनहित पहल
लालगंज तृतीय क्षेत्र की जनता आज भी बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रही है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, जल और स्वच्छता जैसी आवश्यक सेवाएँ अब भी कई गांवों और बस्तियों में संतोषजनक स्थिति में नहीं हैं। इन समस्याओं को नज़दीक से समझने और उनके समाधान का संकल्प लेने वालों में समाजवादी पार्टी से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड प्रदेश सचिव सोनू यादव का नाम सामने आये है।
सड़क🛣️🛣️🛣️
फत्ते का पुरवा, परसपुर खीरी, हुल्लासगढ,बुढियापुर, कल्याणपुर,ढिंगवस, लालूपुर सहित पूरे क्षेत्र की कई सड़कें जर्जर अवस्था में हैं। बरसात के मौसम में आवागमन कठिन हो जाता है, जिससे छात्रों, किसानों और मरीजों को भारी परेशानी होती है। सोनू यादव का मानना है कि मजबूत और टिकाऊ सड़कें ही क्षेत्र के विकास की पहली शर्त हैं।
शिक्षा📖📖📕📕
पूरे लालगंज तृतीय क्षेत्र में एक सरकार द्वारा निशुल्क लाइब्रेरी,या पढ़ने का उचित स्थान नहीं है और ना ही सरकारी विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं की कमी, कमरों की समस्या और संसाधनों का अभाव बच्चों के भविष्य को प्रभावित करता है। सोनू यादव शिक्षा को समाज की रीढ़ मानते हैं और चाहते हैं कि हर बच्चे को बेहतर शैक्षिक वातावरण मिले।
स्वास्थ्य🏥🏥🏥🏥🏥
पूरे लालगंज तृतीय की एक भी न्याय पंचायत में एक भी सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं नहीं उपलब्ध है जिससे इलाके में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति चिंता का विषय बनी हुई है। समय पर इलाज, दवाइयों की उपलब्धता और स्वास्थ्य केंद्रों की मजबूती पर सोनू यादव विशेष ध्यान देने की बात करते हैं। उनका कहना है कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ हर नागरिक का अधिकार हैं।
जल और स्वच्छता🚰🚰
लालगंज तृतीय क्षेत्र ज्यादातर ग्रामसभाओं पानी टंकी बनी तो है लेकिन केवल दिखावा ही है क्योंकि पानी केवल कागजों पर ही लोगों के घरों तक पहुंच रहा है।पीने के साफ पानी की समस्या आज भी कई परिवारों के लिए गंभीर है। साथ ही नालियों की सफाई और स्वच्छ वातावरण की कमी से बीमारियाँ बढ़ती हैं। सोनू यादव का संकल्प है कि सरकारी जल और स्वच्छता योजनाओं का लाभ ज़रूरतमंद लोगों तक सही तरीके से पहुँचे।
सरकारी योजनाएँ: अंतिम व्यक्ति तक लाभ
सोनू यादव का उद्देश्य है कि सरकारी योजनाएँ केवल कागज़ों तक सीमित न रहें, बल्कि उनका वास्तविक लाभ क्षेत्र की जनता तक पहुँचे।
इनका मानना है कि
समस्याओं की पहचान, ईमानदार प्रयास और जनसहभागिता से ही लालगंज तृतीय को विकास की राह पर आगे बढ़ाया जा सकता है।
अपने लिए नहीं,.....
अपने लालगंज तृतीय
परिवार के लिए हमेशा लडूंगा।
सोनू यादव लक्ष्मणपुर प्रतापगढ़
प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य
लालगंज तृतीय
प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी
मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड

एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know