औरैया // फफूंद थाना क्षेत्र के गांव नगला पाठक में शुक्रवार रात खेत की रखवाली करने गए किसान पर एक सांड़ ने जानलेवा हमला कर दिया सांड़ के पटकने से किसान गंभीर रूप से घायल हो गया अस्पताल में डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया हादसे से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है नगला पाठक निवासी जयनारायण पाल उम्र लगभग 66 वर्ष शुक्रवार की रात फसल को अन्ना मवेशियों से बचाने के लिए खेत पर गए थे इसी दौरान देर रात खेत में घूम रहे एक सांड़ ने उन पर अचानक हमला कर दिया इससे पहले कि जयनारायण खुद को संभाल पाते सांड़ ने उन्हें उठाकर जमीन पर पटक दिया और बुरी तरह रौंद डाला चीख पुकार सुनकर पास के खेतों में मौजूद किसान और ग्रामीण मौके पर दौड़े ग्रामीणों ने सांड़ को वहां से भगाया और गम्भीर हालत में जयनारायण को एंबुलेंस से सीएचसी दिबियापुर ले गए वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया शनिवार सुबह पुलिस गांव पहुंची छानबीन व परिजन से पूछताछ के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में अन्ना गोवंश का आतंक चरम पर है जिससे किसान परेशान है कई बार जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से शिकायत की गई लेकिन किसी ने भी किसानों की समस्या की तरफ ध्यान नहीं दिया।
रिपोर्ट :- जितेन्द्र कुमार हिन्दी संवाद न्यूज उत्तर प्रदेश
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know