औरैया // निर्वाचन आयोग की ओर से नामित रोल प्रेक्षक मंडलायुक्त झांसी विमल कुमार दुबे शनिवार को जिले के दौर पर रहे उनकी अध्यक्षता में निर्वाचन नामावलियों के विशेष वृहद पुनरीक्षण-2026 के तहत राजनीतिक दलों व निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट में की गई इसके बाद उन्होंने बूथों पर पहुंचकर प्रगति का जायजा भी लिया रोल प्रेक्षक ने SIR के तहत जिलाधिकारी के निर्देशन में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जनपद औरैया के पुनरीक्षण कार्य के तहत किए गए कार्यों की प्रदेश स्तर पर भी सराहना की जा रही है। उन्होंने कहा कि जनपद औरैया पहला जनपद है, जिसमें विशेष वृहद पुनरीक्षण के तहत मतदाताओं की नई फोटो व मोबाइल नंबर का शत प्रतिशत संग्रहण किया गया है प्रत्येक बूथ स्तर पर स्थित BLO द्वारा किए गए कार्यों व प्रपत्रों को व्यवस्थित ढंग से रखा गया है उन्होंने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपेक्षा जताई कि निर्वाचक नामावली को त्रुटिविहीन बनाने में सहयोग करें उन्होंने निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देश दिए कि पांच दिनों में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण को शीर्ष प्राथमिकता में रखते हुए फॉर्म-6 फार्म-7 व फार्म-8 को BLO के जरिये पोर्टल पर अपलोड कराएं अपलोड किए गए फार्मों का निस्तारण करें जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि जनपद में नोटिस तामीला के दौरान BLO द्वारा नोटिस उपलब्ध कराते हुए प्रति ली जा रही है रोल प्रेक्षक ने तिलक इंटर कॉलेज, पूर्व माध्यमिक विद्यालय खानपुर का स्थलीय निरीक्षण किया मतदाताओं व BLO से संवाद किया निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती, ADM अविनाश चंद्र मौर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सर्वेश कठेरिया, विधानसभा अध्यक्ष समाजवादी पार्टी राजकुमार गौतम, बसपा जिलाध्यक्ष कमल कुमार, राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी प्रवक्ता प्रवीण गुप्ता सहित कई विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
रिपोर्ट :- जितेन्द्र कुमार हिन्दी संवाद न्यूज उत्तर प्रदेश
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know