बबलू गर्ग ब्यूरो चीफ हिंदी संवाद न्यूज़
लोनी ट्रॉनिका सिटी थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान दो वाहन चोरों को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बैधानिक कार्रवाई कर दोनों को जेल भेज दिया है।
एसीपी सिधार्थ गौतम ने बताया कि रामपार्क इलाके में पुलिस वाहन चेकिंग में मामूर थी कि इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति आए पुलिस ने उन्हे चेकिंग के लिए रोका लेकिन वह भागने का प्रयास करने लगे कुछ ही दूरी पर पुलिस ने उन्हे धर दबोचा। चेकिंग में बाइक चोरी की निकली जो सोनिया विहार दिल्ली से चुराई गई थी पुलिस की कडी पूछतांछ में चोरों ने बताया कि दोनों पहले जगह -जगह रैकी करते हैं उसके बाद बाइक चोरी कर मौज मस्ती करने के लिए सस्ते दामों में बेंच देते हैं। दोनों ने अपने नाम सुहेल उर्फ शोहेल पुत्र लियाकत तथा दूसरे ने फुरकान पुत्र इतवारी निवासी इकराम नगर व सिलवर सिटी निठौरा मार्ग नीलम अस्पताल बताया पुलिस ने दोनों चोरों को कार्रवाई कर जेल भेज दिया हैl
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know