बलरामपुर- 51 वीं यू पी बटालियन एन सी सी बलरामपुर के तत्वावधान में देवीपाटन मंडल अंतर्गत आने वाले जनपदों के विद्यालयों में संचालित एन सी सी  कैडेटों के लिए  A सर्टिफिकेट की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा के सुचारू रूप से संचालन के लिए बलरामपुर में 03,बहराइच में 01 तथा श्रावस्ती जनपद में 01 परीक्षा केंद्र बनाये गए थे। परीक्षा में कुल 750 कैडेट्स उपस्थित रहे जबकि 43 कैडेट्स अनुपस्थित पाये गए।
         यह  जानकारी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अरविन्द प्रताप सिंह पटवाल  ने देते हुए बताया कि बलरामपुर में एम एल के पी जी कॉलेज, कन्या इंटर कॉलेज, फजले रहमानिया इंटर कॉलेज, बहराइच में नवयुग इंटर कालेज मिहीपुरवा तथा श्रावस्ती में लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। पांचों केंद्रों पर कैडेटों की लिखित परीक्षा के साथ साथ प्रैक्टिकल परीक्षा भी सम्पन्न कराई गई। एम एल के पी जी कॉलेज परीक्षा केंद्र पर पंजीकृत 173 कैडेटों में से 172 केडेट्स उपस्थित रहे जबकि 01 अनुपस्थित पाया गया। वहीं नवयुग इंटर कॉलेज मिहीपुरवा परीक्षा केंद्र पर पंजीकृत 348 कैडेटों में से 315 कैडेट्स उपस्थित व 33 कैडेट्स अनुपस्थित रहे। कन्या इंटर कालेज परीक्षा केंद्र पर पंजीकृत 71 कैडेटों में से 67 कैडेट उपस्थित व 04 कैडेट अनुपस्थित,लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज श्रावस्ती परीक्षा केंद्र पर पंजीकृत133 कैडेटों में से 130 उपस्थित व 03 कैडेट अनुपस्थित तथा फजले रहमानिया इंटर कॉलेज 
 परीक्षा केंद्र पर पंजीकृत 68 कैडेटों में से 66 उपस्थित रहे जबकि 02 अनुपस्थित पाये गए।

         हिन्दी संवाद न्यूज से
           रिपोर्टर वी. संघर्ष
             बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने