बलरामपुर- उप निदेशक कृषि श्याम नारायण श्याम ने बताया है कि जनपद के किसान बन्धुओं को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन एवं पोषण मिशन योजनान्तर्गत वर्ष 2025-26 के अंतर्गत चावल एवं गेहूँ घटक अवशेष प्रबंधन हेतु थ्रेसिंग फ्लोर के 04 लक्ष्य जनपद को प्राप्त हुए हैं।
थ्रेसिंग फ्लोर के लाभार्थियों का चयन जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय समिति के माध्यम से पूर्णतः पारदर्शी ढंग से ई-लॉटरी पद्धति द्वारा किया जाएगा।
इस योजना के अंतर्गत थ्रेसिंग फ्लोर का लाभ प्राप्त करने के इच्छुक कृषकों को कृषि दर्शन-2 पोर्टल (https://agridarshan.up.gov.in) पर अनिवार्य रूप से ऑनलाइन बुकिंग/आवेदन करना होगा।
ऑनलाइन बुकिंग की तिथियाँ
• प्रारम्भ: 05 फरवरी, 2026
• समाप्ति: 13 फरवरी, 2026
*महत्वपूर्ण बिंदु:*
• एक कृषक केवल एक थ्रेसिंग फ्लोर का लाभ प्राप्त कर सकेगा।
• केवल कृषि विभाग में पंजीकृत कृषक ही आवेदन करने के पात्र होंगे।
• लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होने की स्थिति में लॉटरी के माध्यम से चयन किया जाएगा।
अंत में उप निदेशक कृषि ने जनपद के समस्त कृषकों से अपील की है कि वे निर्धारित समयावधि में अपना आवेदन/बुकिंग सुनिश्चित करें एवं इस योजना का अधिकतम लाभ उठाएं।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know