हिंदी संवाद न्यूज महोबा
ब्यूरो चीफ महोबा
नीरज कुशवाहा
9755846289
महोबा। जनपद महोबा में सूर्य महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ बुधवार प्रातः 6:15 बजे रहेलिया स्थित प्राचीन सूर्य मंदिर के सम्मुख सागर तट पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सूर्य आराधना एवं आरती से हुआ। उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि और क्षेत्र की उन्नति की कामना की। महोत्सव का शुभारंभ ‘अंतरिक्ष दर्शन’ कार्यक्रम के उद्घाटन के साथ हुआ, जिसने उपस्थित जनसमूह में विशेष उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की और महोत्सव को सांस्कृतिक एकता एवं परंपराओं के संरक्षण का प्रतीक बताया।
आयोजकों के अनुसार सूर्य महोत्सव 11 फरवरी 2026 से प्रारंभ होकर 16 फरवरी 2026 तक विभिन्न रंगारंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आयोजित किया जाएगा। महोत्सव की अवधि में मोदी ग्राउंड, महोबा में पुस्तक मेला सहित कई आकर्षक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियां, सांस्कृतिक संध्याएं, प्रदर्शनी एवं जनजागरूकता कार्यक्रम शामिल रहेंगे।
सूर्य महोत्सव के माध्यम से क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर को बढ़ावा देने के साथ-साथ पर्यटन को प्रोत्साहन देने का भी उद्देश्य है। महोत्सव के पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और नगरवासियों ने सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाया।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know