उतरौला बलरामपुर -नगर में स्थित अलजा मेतुल गौसिया अरबी कालेज उतरौला के प्रांगण में हर साल की तरह इस साल भी 44 वां सालाना उर्स 11 जनवरी 2026 दिन बुधवार की रात्रि लगभग 08 बजे तजल्लि यात ए शहे जींला कान्फ्रेंस व जश्ने दस्तार बन्दी का साला ना जलसे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हाफिज,कारी,फजीलत व मुफ्ती की पढ़ाई पूरी कर चुके 32 छात्रों के सर दस्तार बन्दी यानी (साफा) बांधकर प्रमाण पत्र दिया जाएगा। मदर सा के प्रिंसिपल मौलाना बैतुल्लाह ने बताया कि मोहम्मद फरहान की किरत से सालाना जलसे का आगाज किया जाएगा। और बाहर से आए मुख्य अतिथि मुफ्ती हम्माद रजा(मुरादाबाद)   मौलाना तबरेज आलम (रामपुर) के द्वारा जलसे को खेताब करेंगे। खेताब करने के बाद शायर के द्वारा नातख्वां करने के लिए सैय्यद हैदर अली(अलीगढ़) जिया इतलानी (बहरा इच  शरीफ) रहीम रज़ा (बलरामपुर) के द्वारा मनकबत पेश करेंगे। इस कार्यक्रम की अध्य क्षता स्कूल के प्रबंधक अयाज़ मुस्तफा खान व  सरपरस्ती मुफ्ती मसीहु द्दीन हशमती व निजा मत में मौलाना मोइन अख्तर के द्वारा किया जाएगा। सलातो सलाम व दुआ के बाद जलसे का समापन होगा।

              हिन्दी संवाद न्यूज से
             असगर अली की खबर
              उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने