उतरौला बलरामपुर- नगर के मोहल्ला गांधी नगर में स्थित टाइनी टाट्स इण्टर कॉलेज में कक्षा 10 व कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं के लिए भावपूर्ण फेयरवेल पार्टी का आयोजन मनमन्दिर टॉकीज के निकट विद्यालय के प्रांगण में किया गया है। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के डायरेक्टर सैफ अली के द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित के साथ किया गया। इसके पश्चात सभी छात्र छात्राओं ने विद्यालय की संरक्षिका जहांआरा, डायरेक्टर सैफ अली तथा सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं का बैच अलंकरण कर उनको सम्मानित किया गया।
समारोह में विद्यार्थियों ने रंगा रंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। गीत, नृत्य, हास्य प्रस्तुति और भावनात्मक वक्तव्यों ने उपस्थित सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कई छात्र- छात्राओं अपने विद्यालय के जीवन की यादें साझा करते हुए भावुक नजर आए, वहीं जूनियर विद्यार्थियों ने सीनियरों को उज्ज्वल भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के अन्त में विद्यालय की ओर से सभी विदा ले रहे छात्र- छात्राओं को स्मृति-चिह्न एवं उपहार प्रदान किया गया। इसके बाद सामू हिक भोज का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी छात्र- छात्राएं, शिक्षक व शिक्षिकाएं विद्यालय के परिवार ने एक साथ बैठकर भोजन कर आत्मीयता का परिचय भी दिया। स्कूल के डाय रेक्टर सैफ अली ने अपने सम्बोधन में कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा का केन्द्र नहीं बल्कि व्यक्तित्व निर्माण का स्थान है। उन्होंने  छात्रों से अनुशासन, परिश्रम और सकारात्म क सोच को जीवन का मूल मंत्र बनाने की प्रेरणा देते हुए कहा कि लक्ष्य बड़ा रखें, और निरन्तर प्रयास करते रहें, सफलता अवश्य मिलेगी।प्रधानाचार्य मनीष कुमार सिंह ने कहा कि बोर्ड परीक्षा जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव है,लेकिन यही अन्त नहीं बल्कि नई शुरुआत है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को आत्मविश्वास बनाए रखने और समय प्रबन्धन पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी।अध्यापिका फातमा ने कहा कि विद्यार्थी जहां भी जाएं,अपने संस्कार और विद्यालय का नाम रोशन करें, तथा सदैव सीखने की प्रवृत्ति बनाए रखें। वहीं अध्यापक राशिद हुसैन ने कहा कि कठिन परिश्रम और धैर्य से हर सपना पूरा किया जा सकता है, इसलिए असफलता से घबराए बिना आगे बढ़ते रहना चाहिए। अन्त में विद्या लय की संरक्षिका जहां आरा ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा पास करना नहीं, बल्कि एक अच्छा इंसान बनना है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि जीवन में जहां भी रहें,अपने माता-पिता और गुरुओं का सम्मान कभी न भूलें। इस समा रोह का समापन भावुक माहौल में हुआ, जहां विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों का आशीर्वाद लिया, और विद्यालय की यादों को अपने दिल में संजोकर नए सफर की ओर बढ़ने का संकल्प भी लिया।

           हिन्दी संवाद न्यूज से
          असगर अली की खबर
            उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने