हिन्दी संवाद न्यूज ( दिल से हिन्दी)
अनुराग श्रीवास्तव संवाददाता
अम्बेडकरनगर। मठिया माता धाम, निकट राइस मिल चौराहा, फतेहपुर ककरड़िल्ला सैदापुर (अकबरपुर) स्थित प्राचीन मंदिर के मरम्मत एवं सुधार का कार्य रक्षा फाउंडेशन द्वारा कराया जा रहा है। इस कार्य का उद्देश्य मंदिर में आने वाले भक्तों एवं स्थानीय नागरिकों को पूजा-अर्चना के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो और उन्हें स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।
मंदिर परिसर में साफ-सफाई, संरचनात्मक मरम्मत तथा अन्य आवश्यक सुधार कार्य तेजी से चल रहे हैं। रक्षा फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे इस सराहनीय प्रयास की क्षेत्रीय लोगों द्वारा प्रशंसा की जा रही है।
इस दौरान मौके पर रक्षा फाउंडेशन के अध्यक्ष अतुल वर्मा एवं प्रधान प्रत्याशी संदीप पटेल उपस्थित रहे और उन्होंने कार्यों का निरीक्षण कर व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि धार्मिक स्थलों के विकास से क्षेत्र में आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता भी मजबूत होती है।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know