बलरामपुर- एम एल के पी जी कॉलेज बलरामपुर परीक्षा केंद्र पर 09 फरवरी से मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय बलरामपुर से सम्बद्ध बीएड व एल एल बी तथा सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु सिद्धार्थनगर से सम्बद्ध एल एल बी विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं प्रारंभ होगी। परीक्षा में दोनों विश्वविद्यालय से सम्बद्ध कॉलेज के लगभग 1600 परीक्षार्थियों के सम्मिलित होने की संभावना है।
यह जानकारी देते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 जे पी पाण्डेय ने बताया कि मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय के बीएड, बीए एल एल बी (पंचवर्षीय)तथा एल एल बी (तीनवर्षीय) प्रथम सेमेस्टर तथा सिद्धार्थ विश्वविद्यालय एल एल बी 3rd व 5th सेमेस्टर रेगुलर व 1st सेमेस्टर बैकपेपर की परीक्षा सम्पन्न होगी। परीक्षा के सफल संचालन के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।परीक्षा के सकुशल संचालन लिए परीक्षा प्रभारी डॉ लवकुश पाण्डेय व सह परीक्षा प्रभारी सुनील शुक्ल की अगुवाई में विशेष आंतरिक सचल दस्ते बनाये गए हैं जो महाविद्यालय के मुख्य द्वार व परीक्षा कक्ष में परीक्षार्थियों पर नज़र रखेंगे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know