उतरौला बलरामपुर - विधान सभा उतरौला में समाजवादी पार्टी के द्वारा आयोजित बूथ प्रहरी सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे सपा के राष्ट्रीय सचिव व एस आई आर प्रभारी गोण्डा के मसूद आलम खान का सपा कार्यालय पर विशेष आमंत्रित सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी समाजवादी पार्टी सैयद तवक्कल हुसैन उर्फ अनिल रिजवी ने फूल माला पहनाकर व अंग वस्त्र देकर उनका जोर दार स्वागत किया। मसूद आलम खान ने  उतरौला में सपा कार्यालय स्थापित करने के लिए,सैयद तवक्कल हुसैन उर्फ अनिल रिजवी का सराहना किया। और उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का कार्यालय बन जाने से अब उतरौला विधान सभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को संग ठन की बैठक आदि कार्य के लिए किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। उन्होंने मौजूद सभी कार्यकर्ताओं से एसआईआर कार्य में लग जाने की अपील भी की। सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष परशुराम वर्मा, डॉक्टर एहसान खान, समीर रिज़वी, मोहम्मद उमर, मोहम्मद शमी, एडवोकेट मोहसिन इदरीस खान,अकरम खान,अशफाक,ऐमन रिज़वी, सलाहुद्दीन, कल्बे अब्बास, जुहेर अब्बास, अफजल अब्बास, दानिश रिजवी मोहम्मद सिराज, मोहम्मद रईस, निसार अहमद शाह, इसनैन रज़ा, रियाज़ अहमद, मुनीर पाशा, अतीक अहमद खान के अलावा भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
                हिन्दी संवाद न्यूज से
               असगर अली की खबर
                उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने