उतरौला बलरामपुर - 77 वां गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर दिनांक 26 जनवरी 2026 को रिजर्व पुलिस लाइन,बलरामपुर में आयोजित भव्य समारोह के दौरान जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उतरौला के अधीक्षक डॉक्टर. सी पी सिंह को सम्मानित किया गया।
डॉक्टर सी पी सिंह को यह सम्मान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उतरौला में बेस्ट फेसिलिटी सामु दायिक स्वास्थ्य केन्द्र के रूप में विकसित करने तथा चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट समर्पित एवं जनहितकारी सेवाएं प्रदान करने के लिए  किया गया। उनके नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उतरौला ने चिकित्सा सुविधाओं, मरीजों की सेवा,स्वच्छ ता व्यवस्था, समयबद्ध उपचार, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं तथा आपातकालीन चिकित्सा प्रबंधन के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति पर जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने अपने सम्बोधन में कहा कि डॉक्टर. चन्द्र प्रकाश सिंह के द्वारा किए जा रहे कार्य स्वास्थ्य सेवा‌ ओं की गुणवत्ता सुधारने की दिशा मेंअनुकरणीय हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में इस प्रकार की कार्य संस्कृति से आमजन को बेहतर और सुलभ चिकित्सा सुविधाएं भी मिलती हैं।
सम्मान प्राप्त करने के पश्चात डॉक्टर चन्द्र प्रकाश सिंह ने इस उपलब्धि का श्रेय पूरे चिकित्सक,नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल कर्मियों एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम को देते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही सामुदायि क स्वास्थ्य केन्द्र उतरौ ला को एक आदर्श स्वास्थ्य केन्द्र के रूप में स्थापित किया जा सका है। उन्होंने भविष्य में भी जनपद के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा एं उपलब्ध कराने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर जनपद के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं गण मान्य नागरिक उपस्थित रहे। सम्मान समारोह से स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों में उत्साह और प्रेरणा का संचार हुआ है।

               हिन्दी संवाद न्यूज से
              असगर अली की खबर
                उतरौला बलरामपुर। 
       

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने