उतरौला बलरामपुर- डुमरियागंज मार्ग पर स्थित व्हाइट हाउस मैरिज हाल में समाज वादी पार्टी व उतरौला विधान सभा इकाई की ओर से बूथ प्रहरी सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में संगठन की मजबूती और बूथ स्तर पर सभी कार्यकर्ताओं की भूमि का पर जोर दिया गया।
सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव एवं एस आइ आर के प्रभारी बलरामपुर– श्रावस्ती के पूर्व विधाय क मसूद आलम खान ने कहा कि बूथ प्रहरीपार्टी की रीढ़ हैं, और उनकी सक्रियता से ही संगठन को मजबूती मिलेगी। विधायक गैसड़ी राकेश कुमार यादव ने कहा कि मौजूदा सरकार की नीतियों से जनता बहुत ही परेशान है,और इस का जवाब संगठन की मजबूती से ही दिया जाएगा। पूर्व विधायक अनवर महमूद खान ने पदाधिकारियों व कार्य कर्ताओं से सजग रहते हुए चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया पूर्व विधायक राम सागर अकेला ने कहाकि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए समाज वादी पार्टी का मजबूत होना बहुत ही जरूरी है। राष्ट्रीय प्रवक्ता अजी ज खां ने कहा कि पार्टी सामाजिक न्याय और आम जनता कीआवाज को मजबूती से उठाती रही है। विधान सभा के प्रभारी एजाज मलिक ने हर बूथ को सक्रिय और अनुशासित बनाने पर जोर दिया, जबकि विधान सभा अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ने सभी कार्यकर्ताओं से निरन्तर जन सम्पर्क बनाए रखने की अपील की। कार्यक्रम में आए परशुराम वर्मा,राम दया ल यादव,तवक्कल हुसैन रिजवी,परशुराम बौद्ध, डाक्टर एहसान खान, डाक्टर कासिम हाशमी, अतीक अहमद खां, शत्रोहन प्रसाद वर्मा, शाकिब महमूद, शमशाद खां, हृदय राम यादव, महेश यादव, गोपी यादव, विनोद कुमार यादव, नेहाल खां, छब्बू शाह, फते मोहम्मद, राम सेवक पासवान, जसवीर यादव, शकील अहमद, पुत्तन, रक्षाराम यादव, बादशाह मिश्रा, अब्दुल हसीब खां,अमरजीत, राम सुरेमन मौर्य, फिरोज अहमद खान फिरोज सरफराज,जग न्नाथ यादव, मनोज कुमार यादव,आबिद अली खान, विकास मंत्री, मोहम्मद अकरम, विकास गुप्ता के अलावा भारी संख्या में सपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

           हिन्दी संवाद न्यूज से
          असगर अली की खबर
            उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने