उतरौला बलरामपुर मंगलवार को शव सरयू नहर में छह दिन पहले से गिरे 28 वर्षीय युवक महेंन्द्र गिरी उर्फ छोट कन का शव को बरामद कर लिया गया। तिल कहना पुल से लगभग तीन किलोमीटर दूर मुजहनी फाटक के समीप नहर में उतराता हुआ शव मिलने से परिजनों में कोहराम सा मच गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। माडर्न थाना श्रीदत्तगंज क्षेत्र के ग्राम त्रिलोकपुर (तिलक हना) के निवासी महेन्द्र गिरी पुत्र गिराऊं 22 जनवरी को तिलकहना पुल से सरयू नहर में गिर गया था। इसके बाद से युवक लापता था। परिजनों ने पहले स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश कराई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद पी ए सी सीतापुर की दूसरी वाहिनी ने बाढ़ राहत दल और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने सघन सर्च अभियान शुरू किया। तेज बहाव और नहर की अधिक गहराई के कारणतलाश अभियान में लगातार कठिनाइयां आती रहीं। इसके बावजूद पीएसी और पुलिस टीम ने तिल कहना पुल से लेकर मुजहनी फाटक तक नहर के दोनों किनारों पर लगातार निगरानी और तलाशी अभियान जारी रखा। छह दिनों की निरन्तर मशक्कत के बाद मंगलवार को मुजहनी फाटक के पास शव को बरामद किया गया। घटना ने मृतक के परिवार को पूरी तरह तोड़ कर रख दिया है। महेन्द्र गिरी का आयु लगभग 10 वर्षीय बेटा सचिन पहले ही अपनी मां को खो चुका था। अब पिता की मौत ने उसे पूरी तरह बेसहारा कर दिया है। शव मिलने के बाद मासूम सचिन की आंखों में अपने पिता को खोने का दर्द साफ झलक रहा है, जिसे देखकर मौके पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।परिजनों ने लगातार प्रयास करने वाली पी ए सी और पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का लहर दौड़ गई है।

            हिन्दी संवाद न्यूज से
           असगर अली की खबर
             उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने