बलरामपुर-आज दिनांक 24 जनवरी 2026 को माया होटल,बलरामपुर में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित “मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना” के अंतर्गत भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व राज्य मंत्री एवं माननीय सदर विधायक पलटू राम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि के रूप में डीपी सिंह बैस ने सहभागिता करते हुए मुख्य अतिथि के साथ मंच साझा किया तथा नवविवाहित वर–वधुओं को आशीर्वाद प्रदान कर उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना की।
उक्त अवसर पर माननीय विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ला, जिलाधिकारी बलरामपुर विपिन कुमार जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष बलरामपुर आरती तिवारी, ब्लॉक प्रमुख बलरामपुर सदर गोविन्द सोनकर, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी, प्रधान प्रतिनिधि विशुनीपुर महेश मिश्र, पूर्व प्रधान कलवारी बाबू मिश्रा जी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताबंधु उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना को समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय पहल बताया। उन्होंने कहा कि यह योजना न केवल आर्थिक सहयोग प्रदान करती है,बल्कि सामाजिक समरसता को भी मजबूती देती है।
समारोह का माहौल उल्लासपूर्ण रहा और बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने नवदंपत्तियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

                 हिन्दी संवाद न्यूज से
                   रिपोर्टर वी. संघर्ष
                     बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने