उतरौला बलरामपुर - भारतीय मजदूर किसान यूनियन (राष्ट्रवादी) महात्मा टिकैत के जिला अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह के अध्यक्षता में विकास खण्ड अधिकारी रेहरा बाजार को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि पिछले चार माह इण्डिया मार्का हैंडपंप का रिपेयरिंग कराने के लिए कई बार मांगकिया गया है, लेकिन अभी तक क्यों नहीं हुआ। ग्राम पंचायत रामगढ़वा में स्थित सरपंच पुरवा के निवासी सहज राम के घर व खलिहान से होते हुए घनश्याम के घर तक लगभग 200 मीटर तक इण्टरलाकिंग होना था,अब तक क्यों नहीं हुआ‌। ग्राम पंचायत नौवा में स्थित पंडित पुरवा के निवासी राम किशुन चौधरी के घर के बगल में स्थित इण्डिया मार्का नल काफी दिनों से ख़राब पड़ा हुआ है,जो कि अभी तक ठीक नहीं हुआ है।इसको तत्काल प्रभाव से ठीक कराया जाएं। ग्राम पंचायत किशुनपुर ग्रिन्ट का आय की सूची प्रदान किया जाएं,जो कि लम्बे समय से मांग किया जा रहा है। ग्राम पंचायत किशुनपुर ग्रिन्ट की निवासिनी राम दुलारी पत्नी राम औतार ने मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए 19/05/25 को दिया गया था,अभी तक क्यों नहीं बना।इसे तत्काल प्रभाव से बनाकर उपलब्ध कराया जाएं। इस मौके पर बाड़े लाल पाण्डेय,बच्छ राज वर्मा, श्याम बिहारी, राम औतार, राघो राम मिश्रा, इसराइल, राम किशन, राजेन्द्र वर्मा,जयकरन, राम नरेश यादव, छत्रपाल, श्रीचन्द्र, राजेन्द्र प्रसाद यादव, राम किशुन, संतराम,राम दास,राम सजन यादव, गोविन्द मोर्या, प्रवेश खान, विनय कुमार पांडेय के अलावा भारी संख्या में किसान यूनियन के पदाधिकारी व कार्य कर्ता मौजूद रहे।

           हिन्दी संवाद न्यूज से
          असगर अली की खबर
            उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने