जलालपुर,अम्बेडकर नगर। जलालपुर विधानसभा में मतदाता सूची के सशक्तिकरण एवं सूक्ष्म पुनरीक्षण के लिए चलाए जा रहे एसआईआर की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई। बैठक में अभियान की रणनीतिक योजना पर चर्चा करते हुए इसे सफल बनाने के लिए जमीनी स्तर पर ठोस रूपरेखा तैयार की गई।
बैठक के मुख्य अतिथि एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजीव मिश्र ने पूर्व सांसद रितेश पांडेय, विधानसभा संयोजक केशरी नंदन त्रिपाठी , कोर टीम के सदस्य सुनील गुप्त , अरुण मिश्र ,विकास निषाद के साथ मंथन किया। राजीव मिश्र ने बताया कि "मतदाता सूची का सशक्तिकरण और उसका सूक्ष्म पुनरीक्षण हमारे लोकतंत्र की नींव को मजबूत करने की दिशा में एक अनिवार्य कदम है। 'एसआईआर अभियान' हमारा वह माध्यम है, जिसके जरिए हमारा लक्ष्य हर एक पात्र मतदाता तक पहुंचना, उनका सही पंजीकरण सुनिश्चित करना और उन्हें जागरूक करना है। यह अभियान लोकतंत्र की मूल भावना को साकार करने का प्रयास है।"इस संगठनात्मक बैठक में नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि, मंडल अध्यक्ष विनय सिंह, मंडल सहसंयोजक नृपेंद्र कुशवाहा, सोनू गौड़, मानिक चंद सोनी, प्यारे लाल चौबे , लालचंद सहित क्षेत्र के अन्य प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एकसाथ एकजुट होकर इस अभियान को सफल बनाने हेतु पूर्ण समर्पण और टीम भावना के साथ काम करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know