उतरौला बलरामपुर- श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहे के बगल मनकापुर रोड पर स्थित एम जे एक्टिविटी सीनियर सेकेंडरी स्कूल उतरौला के प्रांगण में शनिवार को डायरेक्टर सैय्यद समीर रिजवी की देख रेख में एक भव्य बाल मेला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बाल मेला में स्कूल के आशुतोष यादव,शुभांगी आमिर जाफर, महम इमरान, रघुनन्दन, समर कौशल, सिमरन, छवि अल्फिया, मासूमा, अन बिया, हिमांशी, अमोल, मुसाब, आदर्श गुप्ता, अंश गुप्ता, श्रेयांश गुप्ता शांभवी मिश्रा, वर्तिका मिश्रा, शीतल यादव, तैफूर, रुद्रांश, ओजस्वी, आकांक्षा, अली रज़ा, सुमित, हसन रिज़वी, अली हमजा, मोहम्मद अहमद, मोहम्मद कैफ, मोहम्मद इमरान, काजि म उत्कृष्ट, राज विश्व कर्मा, कैफ, औन, विवेक यादव, सर्वेश यादव के अलावा भारी संख्या में छात्र-छात्राओं के द्वारा फ्रूट चाट, समो सा, वड़ा पाव, सैंडविच, पॉपकॉर्न, कॉटन कैंडी, भेलपुरी, पेटीज, फ्राइड राइस, मोमोज, मैक्रोनी, पास्ता, वेज बर्गर, चाट, पानी पूरी, छोला भटूरा, आइसक्रीम, झल मुरी, चाऊमीन, स्प्रिंग रोल, फ्रेंच फ्राइज़ सहित कुल मिलाकर 22 स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए। इसके अलावा मनोरंजन हेतु बजर द वायर, स्टैंड द बॉटल, ट्राई लक विधरिंग, थ्रो द ग्लास, शूट द बैलून, हिट द बैलून, गेन प्राइस ट्राई योर लक, मिकी माउस के अलावा लग भग तीस काउंटर लगाए गए थे। सभी काउंटर पर छात्र-छात्राओं के द्वारा बनाए गए पकवान व्यंजन व फास्ट फूड का विक्रय किया जा रहा था। बाल मेले में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। टोकन काउंटर से टोकन खरीद कर अभिभावक एवं बच्चे स्वादिष्ट पकवान व अन्य व्यंजनों का आनन्द ले रहे थे। तो वहीं बहुत सारे बच्चे व अभिभावक लकी ड्रा कूपन खरीद कर अपनी किस्मत आजमा रहे थे। स्कूल के डायरेक्टर समीर रिजवी ने बताया कि भव्य बाल मेले के आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों को मनो रंजन, छुपी प्रतिभा, कला व स्वरोजगार करने के अवसर तलाश करना है। प्रधानाचार्य डॉक्टर हिमांशु धर द्विवेदी ने कहा कि बाल मेला आयोजन बच्चों में ईमानदारी के साथव्याव सायिक दृष्टिकोण का विकास करता है। इस के माध्यम से बच्चों को स्वरोजगार से होने वाले लाभ व हानि का ज्ञान होगा। इस कार्यक्रम का संचालन प्रिंस कुमार मिश्रा एवं पाक़ीज़ा फातिमा ने किया। भव्य बाल मेला आयोजन में प्रधानाचार्य हिमांशुधर द्विवेदी, सिज्जू रिज्जवी, कायम मेहंदी, मीसम अब्बास, शिखा वर्मा, रविन्द्र कुमार, मुकेश कुमार, मनोज कुमार, सूरज कुमार, चन्द्रगुप्त मौर्य, कृष्ण कुमार, संजय कुमार सैनी, शिवम मिश्रा के अलावा भारी संख्या में अभि भावकों ने भव्य बाल मेला का आनन्द लिया।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know