गन्ना आगजनी पीड़ित किसानों के लिए आगे आए जिला पंचायत सदस्य विवेक सिंह, मुलाकात कर सुनी समस्याएं
ग्रामीणों ने भी की जनप्रतिनिधि के सक्रियता की सराहना, प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की उठाई मांग
कर्नलगंज, गोण्डा। कर्नलगंज क्षेत्र में कुछ ग्रामवासियों के गन्ने के खेतों में अज्ञात कारणों से आग लगने की घटना सामने आई,जिससे किसानों की फसल को भारी नुकसान हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही विवेक सिंह जिला पंचायत सदस्य कर्नलगंज द्वितीय क्षेत्र ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित किसानों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। पीड़ित किसानों की पर्ची बनवाने को लेकर प्रशासनिक स्तर पर आ रही परेशानियों को देखते हुए विवेक सिंह ने संबंधित अधिकारियों से लगातार संपर्क कर समाधान की पहल की। इस दौरान काफी दौड़-भाग के बाद सचिव द्वारा यह आश्वासन दिया गया कि कल शाम तक सभी प्रभावित किसानों की पर्ची उपलब्ध करा दी जाएगी। विवेक सिंह ने कहा कि पर्ची मिलते ही आग से प्रभावित गन्ना चीनी मिल में बिक सकेगा, जिससे पीड़ित परिवारों को आर्थिक राहत मिलेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसी भी किसान के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और अंतिम किसान तक मदद पहुंचाना उनकी जिम्मेदारी है। जिला पंचायत सदस्य विवेक सिंह ने कहा,“हमारा जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित है। पीड़ित किसानों को राहत दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।” ग्रामीणों ने भी जनप्रतिनिधि की सक्रियता की सराहना करते हुए प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।


एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know