दिल्ली। अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल (All India Unity Industry Trade Council) में प्रमुख पदों पर नियुक्तियां हुई हैं। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव जायसवाल ने अम्बिका मनोज जायसवाल को संगठन का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं दिल्ली प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है।
इस नई जिम्मेदारी पर अम्बिका जायसवाल ने माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार जताते हुए कहा कि यह विश्वास उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे इस दायित्व को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगी।
संगठन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं साथियों से मार्गदर्शन व सहयोग की अपेक्षा भी की है। उन्होंने संदेश के अंत में 'जय संगठन, जय व्यापार' का नारा दिया।
यह नियुक्ति संगठन की रणनीति में दिल्ली क्षेत्र पर बढ़ते फोकस और महिला नेतृत्व को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। अम्बिका मनोज जायसवाल का व्यापार जगत और संगठनात्मक गतिविधियों में लंबा अनुभव रहा है।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know