अम्बेडकर नगर ÷ प्रत्येक माह की अंतिम रविवार को प्रसारित होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम की 130वीं एपिसोड को जनपद में भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के मार्गदर्शन और जिला महामंत्री दिलीप पटेल देव के संयोजन में 1426 बूथों पर 14605 लोगों ने सुना।
       भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने मन की बात कार्यक्रम को टांडा नगर मण्डल के बूथ संख्या 111पर बूथ अध्यक्ष नवनीत सहित भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सुनने के बाद कहा कि आज के मन की बात में प्रधानमंत्री जी ने 26 जनवरी के राष्ट्रीय पर्व की चर्चा करते हुए देश के संविधान निर्माताओं को नमन किया। उन्होंने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कहा कि मतदाता ही लोक तंत्र की आत्मा होता है।पी एम ने कहा कि हमारे देश के लोग बहुत इनोवेटिव हैं। समस्याओं का समाधान ढूंढना हमारे देश वासियों के स्वभाव में है। पौराणिक तमसा नदी की चर्चा करते हुए कहा कि आजमगढ़ के लोगों ने नदी से गाद, कूड़ा कचरा और गंदगी को साफ कर तमसा की पानी के प्रवाह को अविरल बना दिया। भारत की परिवार व्यवस्था हमारी परंपरा का अभिन्न हिस्सा है। कहा कि जब परिवार और समाज की ताकत मिलती है तो हम बड़ी से बड़ी चुनौतियों को परास्त कर सकते हैं।
        मन की बात कार्यक्रम को मुख्य रूप से एम एल सी डॉ हरिओम पाण्डेय, विधायक धर्म राज निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी,कपिल देव वर्मा, राम प्रकाश यादव,ज्ञान सागर सिंह, यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, रमा शंकर सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू,पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, जय राम विमल, अनीता कमल, संजू देवी, चेयर मैन चंद्र प्रकाश वर्मा, ब्लाक प्रमुख संजय सिंह, गौरव सिंह, आनंद वर्मा, जिला उपाध्यक्ष डॉ राना रणधीर सिंह, मनोज मिश्र,डॉ रजनीश सिंह, रमेश चंद्र गुप्ता,विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, सुमन पाण्डेय, जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव, अमरेंद्र कांत सिंह, सुरेश कन्नौजिया, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, जिला मंत्री दीपक तिवारी, संजय सिंह, चंद्रिका प्रसाद, विनय पाण्डेय, पंकज वर्मा, नंद कुमार तिवारी राना, मनोज गुप्ता, राजकुमार सेठ, बजरंगी पाठक, धीरेंद्र प्रताप सिंह, सतपाल पटेल,अमित सिंह आदि ने सुना।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने