उतरौला बलरामपुर - आदर्श नगर पालिका परिषद उतरौला मोहल्ला आर्य नगर में स्थित कर्बला को सुन्दरी करण कराने के नाम पर सुन्नी मुस्लिम पूर्वजों की कब्रों को पाटने से सुन्नी मुस्लिम समुदाय में काफी आक्रोश उत्पन्न है। नाराज़ सुन्नी समुदाय के लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को सम्बो धित एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी उतरौला अभय सिंह को सौंपते हुए कहा कि कर्बला का सुन्दरीकरण नगर पालिका परिषद उतरौला के द्वारा कराया जा रहा है। इससे पहले से बने नाला व पुल को पाट दिया गया है। जिससे जल की निकासी पूरी तरह से बाधित हो गई है। इस सुन्दरीकरण मे पुर्वजो के कब्रो को भी पाटा जा रहा है। स्थानी य लोग साबिर अली अंसारी, इस्माइल, मोहम्मद हनीफ खां, मोहम्मद अबरार खां, मोहम्मद वसीम,मोहम्म द जमाल अंसारी का कहना है कि विभिन्न त्यौहारों में मुस्लिम समु दाय के लोग अपने पूर्वजों के कब्रो पर आकर फातिहा आदि वगैरा पढ़ने के लिए आते जाते हैं।इस समय  में नगर पालिका परिषद के अधिकारी ई ओ राजमणि वर्मा ने बताया कि सुन्दरीकरण का कार्य नियमानुसार कराया जा रहा है।

           हिन्दी संवाद न्यूज से
          असगर अली की खबर
           उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने