बलरामपुर- कांग्रेस पार्टी, जनपद बलरामपुर द्वारा सोमवार, 22 दिसंबर 2025 को महात्मा गांधी स्वरोजगार योजना (मनरेगा) का नाम बदले जाने के विरोध में कलेक्ट्रेट परिसर में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया गया। यह कार्यक्रम जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री शिवलाल कोरी जी के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरकार के फैसले का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि मनरेगा केवल एक योजना नहीं, बल्कि श्रमिकों और ग्रामीण गरीबों का संवैधानिक अधिकार है।
जिलाध्यक्ष  शिवलाल कोरी ने कहा कि “मनरेगा महात्मा गांधी की सोच और ग्रामीण भारत की रीढ़ है। इसका नाम बदलना गरीबों के हक पर हमला है। कांग्रेस पार्टी इस जनविरोधी फैसले के खिलाफ हर स्तर पर संघर्ष जारी रखेगी।” AICC सदस्य एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्री राजबहादुर यादव ने कहा कि “यह कानून देश के श्रमिकों और आम जनों का अधिकार है, कोई उपकार नहीं। इसे कमजोर करने की कोशिश लोकतंत्र के खिलाफ है। यह तरीका लोकतांत्रिक नहीं, बल्कि चीन जैसे देशों के कानूनों से मिलता-जुलता है, जहां आम जनता की आवाज दबाई जाती है।” इसी तरह पूर्व प्रत्याशी  उमाशंकर तिवारी ने कहा कि “रोजगार का अधिकार छीनना गरीब और मजदूर विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। यह कानून देश के आम श्रमिकों की अधिकार के लिए बना है, लेकिन सरकार इसे खत्म करने की दिशा में बढ़ रही है।”
उक्त अवसर पर विश्वनाथ यादव, राजेश कुमार, पप्पू मौर्या, दादू, विजय कुमार उपाध्याय (शनि), संजय कुमार, नंदलाल मणि त्रिपाठी, मोहम्मद जमील एवं अमेरिका प्रसाद कुरील सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

            हिन्दी संवाद न्यूज से
             रिपोर्टर वी. संघर्ष
                बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने