बलरामपुर जिले के रहने वाले शिवांशु शुक्ला को भारतीय जन क्रांति परिषद (आस्था) भारत के  एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वामी कन्हैया महाराज राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय जन क्रांति परिषद (आस्था) भारत जी ने कई नई नियुक्तियों की घोषणा की। बैठक में मौजूद ग्राम भलुहिया निवासी शिवांशु शुक्ला को उत्तर प्रदेश का प्रदेश सह प्रभारी बनाया गया। इसके साथ ही राहुल रत्न को जिला मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भारतीय जन क्रांति परिषद (आस्था) भारत के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संस्था का मुख्य लक्ष्य हिंदू धर्म, संस्कृति और संस्कारों का संरक्षण है। युवाओं को संस्कृति से जोड़ना भी प्राथमिकता है।
नवनियुक्त प्रदेश सह प्रभारी शिवांशु शुक्ला ने कहा कि वे पहले से ही इस विचारधारा से जुड़े हैं। अब स्वामी कन्हैया महाराज के नेतृत्व में धर्म की पुनर्स्थापना का कार्य और तेजी से होगा और आगामी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जल्द ही एक बड़ी बैठक बलरामपुर जिले में आयोजित की जाएगी। इसमें जनपद के सभी गांवों से कार्यकर्ता शामिल होंगे। हिंदू संस्कृति और परंपराओं के प्रचार-प्रसार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इस कार्यक्रम के दौरान भारतीय जन क्रांति परिषद आस्था भारत के मुख्य अतिथि माननी आदरणीय श्री स्वामी कन्हैया महाराज शनि पीठाधीश्वर गुरु जी  राष्ट्रीय संयोजक आशुतोष चंद्र त्रिपाठी अधिवक्ता माननीय उच्च न्यायालय खंडपीठ लखनऊ,  कार्यालय के संचालक प्रदेश महामंत्री मानवाधिकार प्रकोष्ठ देवी प्रसाद पटेल  प्रदेश उपाध्यक्ष अभिनेता चंदन राय जिला अध्यक्ष निर्माता निर्देशक लल्लन पटेल किया गया जिसमे उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष गौतम कुमार, राष्ट्रीय सचिव शरद वर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केशव प्रसाद जिला संयोजक गीत लाल प्रदेश सचिव मास्टर जी प्रदेश सचिव दिनेश सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता बसंत गिरी बाबा सूरदास सहित दर्जनों से ऊपर कार्यकर्ता मौजूद रहे।

          हिन्दी संवाद न्यूज से
            रिपोर्टर वी. संघर्ष
               बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने