अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अवध प्रांत का 65 वा प्रांतीय अधिवेशन, बहराइच में 17 से 19 दिसम्बर तक संपन्न हुआ।
यह अधिवेशन केवल एक संगठनात्मक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रनिर्माण की विचारधारा से जुड़ने का सशक्त माध्यम रहा। इस प्रांत अधिवेशन में नवीन घोषणाएं भी हुई है।
बलरामपुर जिले के चार छात्राओं कीर्ति उपाध्याय, शिवांगी यादव, सलोनी पांडेय, मानसी शर्मा को प्रांत कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। वहीं नगर इकाई बलरामपुर के नगर अध्यक्ष डॉ अरुण कुमार को अवध प्रांत के प्रांत जनजातीय कार्य प्रमुख की जिम्मेदारी मिली है। डॉ अरुण कुमार एम एल के पीजी कॉलेज के रसायन विज्ञान विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। इस बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर पूरे जिले में हर्ष का माहौल है।
प्रो जेपी पाण्डेय, नगर उपाध्यक्ष डॉ आलोक शुक्ला, डॉ वसंत लाल, प्रमोद श्रीवास्तव, जिला सह प्रमुख डॉ अनुज सिंह, अंबुज भार्गव, जिला संगठन मंत्री अनुज सिंह आदि ने सभी को सभी को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी। अधिवेशन के दौरान शैक्षणिक, सामाजिक और राष्ट्रीय विषयों पर विचार-विमर्श हुए।
उमेश चन्द्र तिवारी
9129813351
हिंदी संवाद न्यूज
भारत
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know