बलरामपुर /महाराजा सर भगवती प्रसाद सिंह अखिल भारतीय प्राइजमनी हॉकी टूर्नामेंट में चौथे दिन एम एल के पी जी कॉलेज के हॉकी मैदान पर दोनों  सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पहला सेमीफाइनल मुकाबला नागपुर हॉकी एकेडमी नागपुर बनाम अश्विनी स्पोर्ट्स एकेडमी कर्नाटक के मध्य खेला गया।  खिलाड़ियों से परिचय प्रखर कलहंस प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी ,श्री राम पाण्डेय,अतुल तिवारी,पंकज सिंधी, प्राचार्य प्रो0 जे पी पाण्डेय,राघवेंद्र प्रताप सिंह,आयोजन सचिव डॉ राजीव रंजन, डॉ आलोक शुक्ल व डॉ बी एल गुप्ता ने प्राप्त किया।
 निर्धारित समय तक दोनों टीमें गोल करने में कामयाब नहीं रहीं। 
मैच का निर्णय सडेन डेथ आधार पर हुआ। रोमांचक मुकाबले में अश्विनी स्पोर्ट्स एकेडमी ने नागपुर हॉकी एकडेमी नागपुर को पराजित किया।
 दूसरा मैच मेघबरन सिंह हॉकी एकेडमी करमपुर गाजीपुर बनाम स्टार इलेवन बलरामपुर के बीच खेला गया। खिलाड़ियों से परिचय रजत प्रताप शाह मेयर कृष्णानगर नेपाल, आरती तिवारी जिला पंचायत अध्यक्ष, श्याम मनोहर तिवारी,डॉ प्रांजल त्रिपाठी, बाबू मिश्र,आशीष सिंह,ओमप्रकाश मिश्र ,प्राचार्य प्रो0 जे पी पाण्डेय आदि ने प्राप्त किया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें 4-4 गोल की बराबरी पर थीं,
मैच का निर्णय सडेन डेथ  के आधार पर हुआ।
 जिसमें बलरामपुर की टीम  विजयी रही।
कल मंगलवार को स्टार इलेवन बलरामपुर व अश्वनी स्पोर्ट्स एकेडमी कर्नाटक  के मध्य फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

उमेश चन्द्र तिवारी
9129813351 
हिंदी संवाद न्यूज 
बलरामपुर 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने