उतरौला बलरामपुर -ठंड के मौसम में एक सामाजिक दायित्व का जीवन्त उदाहरण उस समय देखने को मिला, जबकि उतरौला विधान सभा क्षेत्र में मंगलवार को विकास खण्ड रेहरा बाजार अन्तर्गत ग्राम कंचन अशरफपुर पोखरा के मन्दिर पर, आर. एस. वी. फाउंडे शन के चेयरमैन के द्वारा निःशुल्क कम्बल वित रण का आयोजन किया  गया। इस कार्यक्रम में आए समाज सेवी राधेश्याम वर्मा के द्वारा गरीबों मज़लूमो असहाय जरुरत मंदो को कम्बल वितरण कर उन्हें ठंड से निजात दिलाई। जिनकी उपस्थि ति और उनके आत्मीय व्यवहार ने आयोजन को साधारण कार्यक्रम में आए एक भरोसे मंद सामाजिक पहल में बदल दिया ।इस कार्य क्रम के मुख्य अतिथि गंगा सिंह, प्रांत के सम्पर्क प्रमुख (अवध प्रांत), राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रहे। उनके साथ जिला संघ चालक  अभिमन्यु भारत नरेश, खण्ड संघ चालक विकास खण्ड रेहला बाजार सह जिला कार्य वाहक शैलेंद्र कुमार के अलावा कई सामाजिक और संघ केपदाधिकारी मौजूद रहे। और भारी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति ने आयोजन को जनसहभागिता का स्वरूप प्रदान किया। आर.एस.वी. फाउंडेशन के चेयरमैन राधेश्याम वर्मा ने स्वयं जरूरत मंदों को कम्बल वित रित करने के बाद हर व्यक्ति से संवाद कर उसकी आवश्यकता भी जानी। उनका यह व्यव हार लोगों को यह मह सूस करता रहा कि सेवा केवल वस्तु देने का नाम नहीं, बल्कि सम्मान और अपनत्व का भाव भी है। उतरौला में स्थित आर.एस.वी. हॉस्पिटल में प्रत्येक रविवार को निःशुल्क ओ पी डी का नियमित आयोजन और मुंबई में टाटा अस्पताल के समीप कैंसर मरीजों व उनके तीमार दारों के लिए मुफ्त भोजन वित रण जैसे कार्य पहले ही उनकी सेवा-प्रतिबद्धता को स्थापित कर चुके हैं। इस अवसर पर राधे श्याम वर्मा ने कहा, समाज की मजबूती तभी सम्भव है, जब हम अन्तिम व्यक्ति की पीड़ा को अपनी पीड़ा समझें। सेवा का कार्य दिखावे के लिए नहीं, बल्कि निरन्तर जिम्मेदारी के भाव से होना चाहिए।” वहीं मुख्य अतिथि गंगा सिंह ने फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्य समाज में विश्वास, का सहयोग और सका रात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। संघ चालक अभिमन्यु ने कहा कि कम्बल वितरण से क्षेत्र के गरीब और असहाय परिवारों को ठंड से राहत मिली है। वही कम्बल पाने के बाद जरूरत मंदों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल तत्काल मदद पहुंचाते हैं, बल्कि भवि ष्य के लिए भरोसा भी जगाते हैं कि कोई है जो बिना किसी भेदभाव के उनके साथ खड़ा है।
             
             हिन्दी संवाद न्यूज से
            असगर अली की खबर
              उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने