मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय के कुलपति ने वार्षिक उपलब्धिधियों का किया विमोचन

बलरामपुर। मां पटेश्वरी विश्वविद्यालय के प्रथम कुलपति प्रोफेसर रविशंकर सिंह ने अपने कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने पर प्रेस वार्ता आयोजित की। इस अवसर पर उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए विश्वविद्यालय एवं इससे जुड़े महाविद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान आकर्षित किया।

कुलपति सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता को और मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने महाविद्यालयों में सीटों की संख्या, पाठ्यक्रम संचालन और विद्यार्थियों की आवश्यकताओं के अनुरूप संसाधनों में वृद्धि जैसे मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा की।

उन्होंने यह भी कहा कि परीक्षाओं के दौरान विश्वविद्यालय की टीम द्वारा महाविद्यालयों में नियमित निरीक्षण किया जाएगा, ताकि पारदर्शिता और शुचिता सुनिश्चित की जा सके। कुलपति ने शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए सभी संबंधित पक्षों से सहयोग की अपील की।

विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि आने वाले समय में आधुनिक सुविधाओं के साथ शैक्षिक वातावरण को और बेहतर बनाने के लिए कई नए कदम उठाए जा एंगे।

उमेश चन्द्र तिवारी 
9129813351
हिंदी संवाद न्यूज
 बलरामपुर 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने