विश्व प्रदूषण निवारण दिवस पर परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम
आनंदनगर, महाराजगंज।
आज परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी कॉलेज में विश्व प्रदूषण निवारण दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अशोक भारतीय द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण के साथ किया गया।
छात्रों को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. भारतीय ने बताया कि 2 दिसंबर का यह दिन वायु, जल तथा अन्य प्रकार के प्रदूषण के बढ़ते खतरों और उनके मानव स्वास्थ्य व पर्यावरण पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है।
विज्ञान संकायाध्यक्ष के. पी. सिंह ने कहा कि ‘Fridays For Future’ जैसे आंदोलनों ने दुनिया को जलवायु परिवर्तन की गंभीरता समझाई है। प्रदूषण के खिलाफ लड़ाई में हर व्यक्ति की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है।
इसी क्रम में बी.एड. विभाग के प्रवक्ता मुरलीधर जायसवाल ने बताया कि स्वच्छ पर्यावरण केवल कुछ लोगों के प्रयास से संभव नहीं। एक पौधा लगाने, कचरा सही जगह डालने और प्लास्टिक का पुनर्चक्रण जैसे छोटे कदम भी बड़ा बदलाव ला सकते हैं। उन्होंने अपील करते हुए कहा— “आज ही शुरुआत करें।”
राजनीति विज्ञान के प्रवक्ता डॉ. यशवंत राव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हेतु यह दिवस अत्यंत महत्वपूर्ण है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा मनाया जाने वाला यह दिवस दुनिया में पर्यावरण जागरूकता फैलाने का सबसे बड़ा वार्षिक आयोजन है, जिसका उद्देश्य प्रकृति की रक्षा के प्रति वैश्विक संवेदनशीलता बढ़ाना है।
कार्यक्रम में प्राध्यापक व कर्मचारीगण डॉ. यशवंत सिंह, डॉ. संजय शर्मा, डॉ. मोहम्मद नईम, सत्य प्रकाश मौर्य, घनश्याम सिंह, राजेश सिंह, जमुना निषाद, बैजनाथ चौरसिया, रक्षा, डॉ. अभिमन्यु शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
---
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know